राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानें 29 जुलाई का दिन कैसा होगा

Aaj Ka Rashifal: राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। आज आप अपने जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए जी जान लगाएंगे, तभी वह पूरे हो पाएंगे। आज संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

mesh rashi

वृष राशिः आज आपको कहीं से आपका ऐसा धन प्राप्त हो सकता है, जिसके मिलने की संभावना कम थी, जिससे आप प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को आज यदि किसी प्रतियोगिता के लिए फॉर्म भरना है, तो वह भर सकते हैं, जिससे उनको सफलता मिलेगी। वरिष्ठ व्यक्तियों से आज आपको लाभ होगा और उनकी सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आप किसी कार्य को करें, तो पूरी मेहनत से करें।

vrsh rashi

मिथुन राशि: आज आपको नौकरी या व्यापार में कोई नुकसान हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान नजर आएंगे, लेकिन किसी मित्र की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज आपकी माता जी को यदि कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में वृद्धि होगी। आज यदि किसी जोखिम भरे कार्य को करने का सोचा है, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि वह आपको नुकसान दे सकता है।

mithun rashi

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह वाद विवाद कानूनी हो सकता है। पिछले दिनों से चली आ रहा तनाव आज कुछ कम होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और आपके लिए खुशी का कारण बनेगी।

kark rashi

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज यदि आप किसी बैंक व सरकारी संस्था अथवा किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैंयदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। रात में आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने करीबी दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा।

 

singh rashi

कन्या राशि: आज आपको अपने कारोबार में तेजी लाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है।

 

kanya rashi

Aadhya technology

तुला राशिः राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी व रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में हर्ष होगा। किसी महान व्यक्ति के मिलने से आज मन प्रसन्न होगा, जिसके कारण आपकी काफी सारी चिंताएं समाप्त होंगी।सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि होगी।

tula rashi

वृश्चिक राशिः आज आप विशेष रूप से व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपकी माताजी या जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य आज आपका कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। व्यापार में यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि विवेक से ही लें।

vrshchik rashi

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चे करने पड़ सकते हैं, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे। सायंकाल के समय किसी प्रयोजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवार में सब लोग आपका साथ देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी आपको मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी संतान की जरूरतों के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

dhanu rashi

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी और लोग भी आपका साथ देंगे। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो वह उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है। नौकरी मे आज आपको अपने काम पर ध्यान लगा होगा, नहीं तो उनसे कोई कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल का समय किसी परिजन के घर जा सकते हैं।

makar rashi

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में शत्रु भी आपके प्रतिद्वंदी बने नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन पर बिल्कुल आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है क्योंकि वह आपके शत्रु हैं। दोस्तों से किसी प्रकार की कोई मदद भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

kumbh rashi

मीन राशिः आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज वह आपको आसानी से मिल जाएगी और आपका खोया हुआ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी कठिन समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे।

mean rashi

 

 

ये भी पढ़े: Vaccination- दिल्ली सरकार के नए निर्देश, 11 लोग हैं तो ही खुलेगी वैक्सीन की शीशी

 

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button