Aaj Ka Rashifal 2 March: मकर और कुंभ राशि में ग्रहों का गजब संयोग, जानें दिन कैसा बीतेगा
Aaj Ka Rashifal 2 March: मेष राशि: आज किसी करीबी रिश्तेदार का घर में आना होगा. जिससे आपका दिन सुखद व्यतीत होगा

मेष राशि:
आज किसी करीबी रिश्तेदार का घर में आना होगा. जिससे आपका दिन सुखद व्यतीत होगा और पुरानी स्मृतियां ताजा होने से मन खुश रहेगा. किसी ख़ास मुद्दे पर सोच विचार होने से आपकी कोई चिंता भी दूर हो सकती है. किसी घर के जरुरी काम में आपका योगदान तथा मार्गदर्शन साथ रहेगा. विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि:
किसी भी परेशानी को घबराने की जगह शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए मेहनत करें. छोटी-मोटी लापरवाहियों के कारण से भाइयों के साथ झगड़ो जैसी स्थिति बन सकती हैं. दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर अपने बर्ताव में लचीलापन लाएं. वित्तीय मामलों में काफी सुधार आएगा. इस वक्त कोई भी यात्रा स्थगित रखना ही सही है. नौकरी वाले लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि:
अपने बिज़नेस से जुडी सभी सूचनाओं को गोपनीय रखें. इनके उजागर होने से आपके बिज़नेस में हानि हो सकती हैं. पब्लिक डीलिंग और मीडिया से जुड़े कामो पर बहुत ज्यादा ध्यान दें. इनमें अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. सरकारी सेवारत लोगों को कोई जरुरी अथॉरिटी मिलने की भी संभावना है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक-3
कर्क राशि:
पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मामला भी आज सुलझ सकता है. आपसी रिश्तों में भी पुनः मधुरता आएगी. पूरी ऊर्जा के साथ अपने कामो के प्रति समर्पित रहेंगे. बच्चों की किसी परेशानी का हल मिलने से आपको काफी राहत मिलेगी. कभी-कभी ऐसा लगेगा कि कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आप का गलत फायदा उठा रहे है. इसके कारण से आप अपने आत्म बल में भी कुछ कमजोरी का एहसास करेंगे.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि:
व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति जरूर रखें और सभी फैसले खुद ही ले, क्योंकि किसी बाहरी इंसान का दखल आप के कर्मचारियों के बीच फूट डाल सकता है. ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती है. दिन के पूर्वार्ध में ही किसी के साथ झगड़ा होने जैसी स्थिति बनेगी. प्रेम रिश्तों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
कन्या राशि:
आज का दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है. थकान बड़ी दिनचर्या से राहत पाने के लिए किसी एकांत और आध्यात्मिक जगह पर कुछ वक्त जरूर बिताया करें. इससे आप पुनः नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. तथा आपकी सोच भी संतुलित और अच्छी बनी रहेगी. बिज़नेस की गतिविधियां पहले जैसी ही रहेंगी.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 9
तुला राशि:
किसी भी जरुरी काम से जुड़े फैसले लेते वक्त परिवार के ख़ास सदस्यों की सलाह जरूर लें. कभी कभी अभिमान और ज्यादा आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपको हानि पहुंचा सकता है. इसके कारण से आपके बनते कामो में भी विघ्न पड़ेगा. नौकरी वाले लोगों को भी अपने ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ परेशानी सहनी पड़ेगी.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि:
दिन का कुछ वक्त धार्मिक या आध्यात्म इन गतिविधियों में भी व्यतीत होगा. खुद में अच्छे बदलाव का एहसास करेंगे. कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार विमर्श कर लें, परिस्थितियां आपके हित में पूर्णता अनुकूल है. शेयर्स सट्टा जैसे रिस्की वाले कामो से दूर रहें. इस वक्त नुकसान होने की स्थिति बन रही है.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि:
किसी दोस्त के कारण से आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. जिसके कारण से रिश्ते में भी खटास आ सकती है. पूंजी निवेश करने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी पर सोच विचार जरूर करें. लोन से जुड़े कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उस के संदर्भ में उचित नतीजे मिल सकते हैं. व्यस्तता के बाद घर परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेंगे.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
मकर राशि:
दिन का कुछ वक्त धार्मिक या आध्यात्म इन गतिविधियों में भी व्यतीत होगा. खुद में अच्छे बदलाव का एहसास करेंगे. कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार विमर्श कर लें, परिस्थितियां आपके हित में पूर्णता अनुकूल है. शेयर्स सट्टा जैसे रिस्की वाले कामो से दूर रहें. इस वक्त नुकसान होने की स्थिति बन रही है.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
कुंभ राशि:
किसी ख़ास काम से जुड़े बनी हुई योजनाएं आज क्रियान्वित होंगी. इसके कारण से आप बहुत ही सुकून महसूस करेंगे. संतान की किसी उपलब्धि से खुशी प्राप्त होगी. घर वालो के साथ शॉपिंग में भी अच्छा वक्त व्यतीत होगा. दूसरों के दखल के कारण से आपकी परिवार की व्यवस्था में कुछ तनाव आ सकता है.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि:
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर सूचना से होगी. लोगों की परवाह ना कर के अपने मन के अनुसार कामों पर ध्यान केंद्रित रखें. हालांकि आपके बारे में अफवाह उठेगी. लेकिन कोई उपलब्धि प्राप्त होने के पश्चात यही लोग आपकी सराहना भी करेंगे. कोई फैसला लेने में परेशानी आ रही है, तो घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5
यह भी पढ़े: आज का हिन्दू पंचांग 2 मार्च: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय





















