Aaj Ka Rashifal 16 december: इन चार राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ

मेष राशि: आज पिछले कुछ वक्त से चल रही पुरानी परेशानी का समाधान निकलने से आपको काफी सुकून मिलेगा.

मेष राशि

मेष राशि:

आज पिछले कुछ वक्त से चल रही पुरानी परेशानी का समाधान निकलने से आपको काफी सुकून मिलेगा. जिसके कारण से आप अपने बाकि के कामो पर ध्यान दे पाएंगे. हालांकि कार्य की अधिकता रहेगी, लेकिन आप अपनी ऊर्जा से उन्हें संपन्न करने में सफल भी रहेंगे. प्रॉपर्टीसे जुडी कोई भी खरीदी-बिक्री में फायदे होने की आशंका है. कोई भी डील करने से पहले सभी कागज को अच्छे से चेक कर ले.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5वृष राशि

वृष राशि:

आज आप पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे. सिर्फ भावनाओं की जगह प्रैक्टिकल होकर फैसला लेने की आवश्यकता है. किसी विवाह समारोह में भी जाने का अवसर बनेगा. साथ ही कोई झगडे जैसी स्थिति बनने की आशंका है, इसलिए बातचीत करते वक्त सही शब्दों का ही प्रयोग करें. अचानक किसी व्यक्ति से मिलना होगा, जिसके चलते बिजनेस से जुडी योजनाओं का आदान-प्रदान होगा.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन राशि

मिथुन राशि:

आपके अच्छे और उदारवादी दृष्टिकोण के साथ सभी रिश्तेदारों और घर परिवार में भी रिश्ते और ज्यादा मजबूत बनेंगे. पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बैलेंस बनाकर रखने से सभी योजना उचित बनी रहेंगी।किसी नजदीकी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में ज्यादा दखल ना दें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9
कर्क राशि

कर्क राशि:

बीती हुई गलत बातों के उठने से रिश्तों में कटुता आएगी और इसके कारण से आपके आज में भी परेशानी आ सकती हैं. विद्यार्थियों को अपने परीक्षा से जुडी अनुकूल नतीजा ना मिलने से मन कुछ तनाव रहेगा. बिजनेस के नजरिये से ग्रह स्थिति उत्तम है. जरुरी जिम्मेदारी मिल सकती है, इससे आर्थिक स्थिति काफी बेहतर होगी, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3सिंह राशि

सिंह राशि:

रोज की व्यवस्थित दिनचर्या से आपके सभी कार्य वक्त पर पूरे होंगे. घर की जरूरतों के प्रति आप चौकन्ना रहेंग. किसी खास व्यक्ति से मिलना बहुत उत्तम रहेगा. हर परेशानी का साधन भी मिलेगा. किसी विपरीत परिस्थिति में उत्तेजित होने से आपको हानि भी हो सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाकर रखें. संतान से जुडी कोई उम्मीद पूरी ना होने के कारण से मन में उदासी रह सकती है, लेकिन डांट फटकार की जगह प्यार से समझाने की कोशिश करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8कन्या राशि

कन्या राशि:

परिवार के सदस्य के व्यवहार को लेकर कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है. अगर कोई वाहन से जुडी लोन लेने का सोच रहे है, तो उस पर एक बार फिर सोच-विचार करने की आवश्यकता है. व्यवसायिक ऑर्डर मिलेंगे साथ ही नए कार्य की शुरुआत भी होगी. अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रख कर पूरी तरह से परिश्रम करें. घर की प्रणाली उचित और अनुशासित बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- ब्राउन
भाग्यशाली अंक- 6तुला राशि

तुला राशि:

आज आपका पूरा ध्यान ग़र की व्यवस्था को पहले से स्वस्थ बनाने में लगा रहेगा. स्त्रियां अपने घरेलू कामो और प्रोफेशन कामों को को सहजता तथा सरलता से पूरा कर लेंगी, और अपने व्यक्तिगत कामों पर भी उनका ध्यान रहेगा. कोई आवश्यक यात्रा भी संभव है. व्यापार स्थल पर उचित व्यवस्था रहेगी. आपके काम करने का नया तरीका समर्थ रहेगा. पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बनेगे.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि:

किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए उचित वक्त है. घर में कोई नयी चीज औऱ इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि की खरीदारी में वक्त बीतेगा. किसी रिश्तेदारी से जुडी कोई बुरी खबर मिलने से मन में उदासी रहेगी. और इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ सकता है, इसलिए अपना मनोबल बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 8धनु राशि

धनु राशि:

ज्यादा इगो की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं. दूसरों के मामले में दखल ना करें और ना ही बिन मांगे किसी को सलाह दें. रिश्तेदारों के साथ रिश्तों को मधुर बनाकर रखें. व्यवसायिक नजरिये से आपका आज का दिन अच्छा है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. जिसके कारण से घर का माहौल भी खराब हो सकता है. मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करने वाले लोगों को उपलब्धि हासिल हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 9मकर राशि

मकर राशि:

आज के आपके दिन की शुरुआत फलदायक होगी. कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी. घर के रखरखाव से जुडी योजनाएं भी बनेगी. कोई मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है. कोई बुरी खबर मिलने से तनाव रहेगा. घर में बहुत ज्यादा टोका टाकी रखने से घर के लोगों को परेशानी हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 4कुंभ राशि

कुंभ राशि:

सामाजिक गतिविधियों औऱ किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बीतेगा. साथ ही आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे. ग़र की जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों मैं बांटने का श्रम करें. आपको अपने निजी कामों के लिए और ज्यादा वक्त मिल पाएगा. बैंक या निवेश से जुडी कोई कार्य में गड़बड़ होने से मन में कुछ झुंझलाहट रहेगी.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2मीन राशि

मीन राशि:

कुछ चुनौतियां सामने आएंगी पर आप अपने मेहनत द्वारा उनका सामना भी कर लेंगे. अपना आत्म विश्लेषण औऱ आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएंगे. किसी नए काम को रूपरेखा भी बन सकती है. आय की बजाए व्यय की स्थिति ज्यादा रहेगी, इसलिए फालतू के खर्चाे से परहेज करें। खुद को साबित करने के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की जरूरत है.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 1

Aadhya technology

यह भी पढ़े: Aaj Ka Hindu Panchang: जानिए 16 दिसंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!