राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानें 2 अगस्त का दिन कैसा होगा

आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। जीविका क्षेत्र में कह रहे लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

mesh rashi

वृष राशिः आज आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात होगी, जिसके मिलने के लिए आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।आज आप अपने कुछ कर्ज को उतारने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें गिरावट देखने को मिल रही है। यदि ऐसा हो, तो बाहर के खानपान से परहेज रखें।

vrsh rashi

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रह सकता है। जीवनसाथी से कुछ अनबन हो सकती है। विदेश में रह रहे परिजन से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने परिजनों से सलाह लेंगे।

mithun rashi

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ निश्चित रुप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके जीवन में कुछ ऐसे बदलाव आएंगे, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन वह आपको लाभ ही देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिल पाया है, तो आज मिलवा सकते हैं।

kark rashi

सिंह राशि: आज आपके मित्र भी आपके शत्रु बने नजर आएंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको सतर्क रहना होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

singh rashi

कन्या राशि: परिवार व मित्रों से भी आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए आगे आएंगे, इस बात का आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपके परिवार में यदि किसी व्यक्ति को कोई परेशानी थी, तो वह बढ़ सकती है, इसमें आपको उनकी मदद करनी पड़ सकती है।

kanya rashi

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रहेगी। राजनीति में आप के प्रतिद्वंद्वि भी आप से आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे आप सफलता की ओर बढ़ा रहे हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।

tula rashi

वृश्चिक राशिः आज यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। अच्छे दिनों से आपका मन प्रफुल्लित होगा। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया था, तो उसमें आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

vrshchik rashi

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए विस्तृत रूप से फलदायक रहेगा। आज आपकी व्यवसाय की योजनाओं से आपको लाभ होगा और आपका कार्य गति पकड़ेगा। आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

dhanu rashi

मकर राशिः आज का दिन कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। संतान आज सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। जीवनसथी से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। कार्य क्षेत्र में आज आपके आपके अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती है।

makar rashi

कुंभ राशिः आज खर्चों की अधिकता होने के कारण आप परेशान हो सकते हैं, कुछ खर्चे आपके सामने आ जाएंगे, तो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही धन व्यय करना होगा। यदि आपको कोई रोग परेशान कर रहा है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

kumbh rashi

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष परिणाम लेकर आएगा।आज धन के मामले में भी दिन थोड़ा तंग रहेगा। आपको आज भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति की चिंता भी सता सकती है। संतान के द्वारा किया गया अच्छा कार्य आज आपके यश को बढा देगा। आज आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त सफल रहेंगे।

mean rashi

Insta loan services

 

ये भी पढ़े: Bread and Breakfast Scheme: जानें क्या है स्कीम और अब कितने दिनों में होगा मकान का रजिस्ट्रेशन

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button