Aaj Ka Rashifal: जानें 3 अगस्त का दिन कैसा होगा
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा,पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से आज मन प्रसन्न रहेगा।

मेष राशि: जीवन साथी की सलाह से पारिवारिक बिजनेस में लिया गया फैसला आज आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी।
वृष राशिः आज का दिन आपकी सफलताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज विद्यार्थियों ने भी यदि किसी प्रतियोगिता मे आवेदन किया है, तो आज उनको आशातीत सफलता मीलने वाली है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
मिथुन राशि: आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और परिवार के सदस्य भी आपका साथ देंगे। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य आज आपका सार्थक होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आज मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप के सभी कार्य बनते चले जाएंगे।
कर्क राशि: जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी आज आपके किए गए कुछ कार्य आपको लाभ देंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। यदि आज विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा में आवेदन किया है, तो उसमें उन्हें विलंब से सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनका मन थोड़ा दुखी हो सकता है।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए और अपने धीमी गति से चल रहे व्यापार को तेज करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे, जिनके सहयोग से आपके व्यापार में तेजी आयेगी और मन प्रसन्न होगा।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा।यदि आज आपने किसी से कुछ धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी आपको वापस देना पड़ सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति का बोझ बढ सकता है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन यदि आज आपने अपने स्वास्थ्य में चल रही गड़बड़ को अनदेखा किया तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी मे फंस सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं।
धनु राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आप अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी उनसे नाराज हो सकता है।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। बुद्धि व विवेक से द्वारा किए गए कार्यों में आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन यदि आज आपने कोई निर्णय किसी के कहने से लिया, तो वह आपके लिए भविष्य में मुसीबत बन सकता है।
कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती हैं। आज आप अपने कुछ कर्ज को उतारने में सफल रहेंगे।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आप अपने आलस्य के कारण अपने कुछ कामों को आगे के लिए बढ़ाएंगे, जिसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि कोई कार्य अति आवश्यक हो, तो उसे पहले पूरा करें और अपने भाग्य के भरोसे उसे आगे के लिए ना टालें।
ये भी पढ़े: दिल्ली सरकार फिर शुरू करेगी स्ट्रीट लाइट योजना, जानें क्या है पूरी खबर