Horoscope Today: वृष, कन्या वालों के लिए जोखिम भरा समय, शत्रुओं से रहें सावधान
मेष राशि: आज वक्त कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है. अपना मनोबल बनाए रखने से आप अपने सभी काम को बेहतरीन तरीके से प्रारंभ कर पाएंगे.

मेष राशि:
आज वक्त कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला है. अपना मनोबल बनाए रखने से आप अपने सभी काम को बेहतरीन तरीके से प्रारंभ कर पाएंगे. किसी ख़ास दोस्त की सलाह तथा साथ आपको अपनी योजनाओं को विचारपूर्ण बनाने में मदद करेगा. कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं है.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 6
वृष राशि:
व्यर्थ की बातें और गतिविधियों में वक्त बर्बाद ना करें. किसी बड़े बुजुर्ग और अनुभवी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज ना करें. शांति और धैर्य रख कर परिस्थितियों का सामना करें. आज बिजनेस में कुछ अच्छी गतिविधियां शुरू होंगी, जिसके चलते वक्त पर सभी कार्य पूरे हो जाएंगे. कार्य के ज्यादा होने से परेशान रहेंगे. पति -पत्नी के बिच चल रही आपसी नोक-झोक नजरअंदाज करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि:
आज का आपका दिन फलदायक रहेगा. अपने कामो में ही व्यस्त रहें. निश्चित ही आपको अच्छे नतीजे हासिल होने वाले है. घर वालो के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में वक्त बिताने से आपको शांति महसूस होगी. बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे. इस वक्त अपनी मनो स्थिति मजबूत बनाकर रखें. बनते कामो में कुछ बाधा आ सकती हैं. घर का वातावरण ख़ुशनुमाह बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
कर्क राशि:
किसी भी स्तिथि में आपको घभराने की जगह उस का डट कर सामना करना होगा. उसमे सफलता जरूर हासिल होगी. किसी की भी बातों पर विश्वास न करके अपने काम पर ज्यादा भरोसा करें. आप अपनी मेहनत से जरुरी सभी कार्य पूरा कर लेंगे. पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति अच्छा बर्ताव करके व्यवस्था को और भी खुशनुमा बनाकर रखेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 7
सिंह राशि:
यह वक्त अपनी योग्यता तथा क्षमताओं का मेल करने का है.अपनी योग्यता को कैरियर, धार्मिक गतिविधियों में लगाएं. बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें. कोशिश करने पर पुराण रुका हुआ पैसा वापिस मिल सकता है. पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता रहेगी, लेकिन मंगेतर से किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5
कन्या राशि:
दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना और उनकी बातों में आ जाना आपको नुकसान पंहुचा सकता है. युवा वर्ग फालतू की चिंताएं छोड़ कर अपने कैरियर से जुडी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें. इस वक्त किसी पड़ोसी के साथ विवाद होने जैसी स्थिति बन सकती हैं. घर परिवार में ख़ुशी वाला वातावरण बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि:
आज कोई पुरानी रुकी हुई पेमेंट मिलने से काफी राहत मिलेगी साथ ही आर्थिक परेशानी भी दूर होंगी. धार्मिक क्षेत्र में भी प्रवृत्ति बढ़ेगी. भाइयों के साथ कुछ महतवपूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श होगा. तनाव के कारण से किसी भी काम को टालने न सोचें. साथ ही किसी ख़ास रिश्तेदार द्वारा कोई अशुभ खबर मिलने से मन परेशान रहेगा.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक राशि:
आज का आपका दिन खुशनुमा रहेगा. अपने अंदर एक नया जोश और ऊर्जा को महसूस करेंगे. परिवार में पाजिटिविटी बनाकर रखने के लिए आप घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे. व्यवसायिक गतिविधियों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. इस वक्त कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है. कुछ पुराने ऑर्डर के साथ दिक्कत आने की आशंका लग रही है.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1
धनु राशि:
पिछले कुछ वक्त से चल रही कोई परेशानी दूर हो होने से तनाव से राहत महसूस करेंगे और आप अपनी श्रमिक दक्षता के दम पर कोई बेहतरीन काम भी पूरा कर पाएंगे. इस वक्त अपने मनपसंद काम में समय व्यतीत करें. इससे आपको मानसिक खुशी मिलेगी. कोई आपकी भावनाओं और उदारता का गलत फायदा भी उठा सकता है, इसलिए अपनी इन कमियों पर संयम लगाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि:
विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतिद्वंद्विता से जुड़े काम में सफलता मिलने आशंका है. दिन की शुरुआत में ही अपने जरुरी काम से जुडी योजनाएं बना ले. ग्रह स्थिति अनुकूल है लेकिन इनका अच्छे से इस्तेमाल करना आपकी योग्यता पर भी पराधीन करता है. पब्लिक रिलेशन आपके लिए बिज़नेस से जुडी नए स्त्रोत खोल सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला
भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ राशि:
उन कामो को पूरा करने का समय आ गया है, जिनके लिए पिछले कुछ वक्त से मेहनत कर रहे थे. किसी ख़ास रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां भी आज दूर होगी, और आपसी रिश्तों में सुधार आएगा. घरवालो के साथ कोई धार्मिक यात्रा से जुडी कोई योजना की बनेगी. आयात-निर्यात से जुड़े बिजनेस में गति आएगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं, इसलिए अपने बर्ताव में कोमलता बनाकर रखें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 7
मीन राशि:
परिवार के किसी बड़े सदस्य का मार्गदर्शन और प्यार पारिवारिक व्यवस्था को ख़ुशनुमाह बनाकर रखेगा. किसी धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी. इसे परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. संतान से जुड़े चल रही किसी परेशनी का भी समाधान मिलने से मन को काफी राहत मिलेगी. बिज़नेस स्थल पर कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है. इस वक्त व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 8
यह भी पढ़े: Aaj Ka Hindu Panchang: जानिए 15 दिसंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल





















