जानें किन राशियों के लिए शुभ है सावन का पहला सोमवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आज आपको कुछ परेशानी महसूस हो सकती है।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आज आपको कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आप अपने व्यापार की किसी ऐसी डील को फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी। सायं काल का समय आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है।
वृष राशिः आप अपने कार्य क्षेत्र मे आज कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे। यदि आज आपके दिमाग में कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें सफलता आपके हाथ लगेगी।
मिथुन राशि : आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात को सुनकर आज आप का मन दुखी हो सकता है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी। आज आपको अपने घर व ऑफिस में अपने कामों को निपटाने का मौका मिलेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन धार्मिक व सामाजिक कार्य के लिए आज आप समय निकाल ही लेंगे, लेकिन इसके लिए आपको अपने किसी जरूरी कार्य भी नहीं टालना है। यदि ऐसा किया, तो वह कारण लंबे समय से पूरा होने में विलंब हो सकता है। सायंकालल के समय आज आप अपने किसी परिजनों के घर पधार सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। यदि किसी प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया हुआ है, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
कन्या राशि: आज आप घर में सुख सुविधाओं को बढ़ाने व मनोरंजन के कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार मे आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायं काल का समय अपने माता-पिता के साथ देवी की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला रहेगा, लेकिन आज आप अपने व्यापार में कोई निर्णय ले रोक सकते हैं और किसी के बहकावे में आ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिसके कारण वह अपने किसी बिगड़े हुए काम को पूरा कर सकते हैं। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे। जिसमें आप कुछ नए कपड़े मोबाइल लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशिः आज सभी कार्य पूरे होंगे जिससे आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। परिवार में सुख शांति को बनाए रखने के लिए अपने पारिवारिक मित्रों को जोड़ कर रखना होगा। नौकरी व्यापार में आज आप कुछ सकारात्मक आनंद उठाएंगे। सायंकाल के समय आज किसी सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने रिश्तेदारों पड़ोसियों के किसी उलझन में नहीं फंसना है।
धनु राशिः आज आप अपने बिजनेस में होने वाले नुकसान से परेशान होकर किसी अनुभवी सदस्य से सलाह ले सकते हैं। नौकरी में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन मिल सकता है। आज आप रोजमर्रा के कार्य से पर कुछ नए कार्य में हाथ आजमाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। घरेलू कार्यो को निपटाने का आज आपको सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य बनेंगे और साथियों से आपको सहयोग होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान इधर उधर भटकने लगेगा।
कुंभ राशिः आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य समय से पूरे करने होंगे, नहीं तो वे आपको परेशानी दे सकते हैं। हो सकता है नौकरी कर रहे जातकों का यदि अपने अधिकारियों से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपके परिवार के लिए सुख-शांति का कारक बनेंगे और रोजगार में यदि कोई परेशानी चल रही थी, तो वह अब ठीक होगी। आज आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा तभी वह सफल हो पाएंगे।
मीन राशिः आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, कुछ मौसमी विकार भी आज आपको स्वास्थ्य में उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए आप अपने खान-पान के प्रति सचेत रहें और कोई भी ऐसी चीज ना खाएं, जिससे आपको परेशानी हो। जीवन साथी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में यदि किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।
ये भी पढ़े: Tokyo Olympic: सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड मेडल