राशिफल

जानेंआज का दिन कैसा होगा:

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा।

मेष राशि: आज आपको अपने बिजनेस के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ ख़ुशी से बिताएंगे करेंगे।

mesh rashi

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

vrsh rashi

मिथुन राशि : संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

mithun rashi

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज आपको अपने बिजनेस में कुछ लाभ व कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं।

kark rashi

सिंह राशि: आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। भाई व बहनों के साथ रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और संबंधों में सुधार होगा।

singh rashi

कन्या राशि: रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी।

kanya rashi

Aadhya technology

तुला राशिः आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। बिजनेस में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी। पर्याप्त मात्रा में आज धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना मिल सकती है।

tula rashi

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और अपने शत्रुओं से बचना होगा। आज आपकी नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। अपने दोस्तों की सलाह से आज अपने धन को निवेश करने की सोचेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

vrshchik rashi

धनु राशिः आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी भी अवश्य होगी। शासन सत्ता का भी आज आपको गठजोड़ लाभ मिल सकता है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

dhanu rashi

मकर राशिः आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट मे वृद्धि हो सकती है।

makar rashi

कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि आज आप किसी से संबंधित कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार व्यक्ति से राय अवश्य करे

kumbh rashi

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह रह सकता है। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती है। आज रात को अपने परिजनों से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

mean rashi

 

ये भी पढ़े: Tokyo Olympic: सिल्वर गर्ल मीराबाई चानू को मिल सकता है गोल्ड मेडल

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button