Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 3 सितम्बर का दिन
लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। हास परिहास तथा मनोरंजन आदि कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

मेष राशि: इस समय भाग्य आपका साथ दे रहा है, आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। तथा आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के भी मौके प्राप्त होंगे। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 2
वृष राशि: अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। तथा कुछ काम खराब होने से स्वभाव में चिड़चिड़ा हटपन महसूस होगी। आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर फैसला लें। किसी को उधार पैसा या माल ना दें, वापस आने की संभावना कम है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन राशि: व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। इससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। भविष्य संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंतिम रूप देने में सफल रहेंगे। आप शांति प्रिय तरीके से अपने कार्यों को अंजाम देंगे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
कर्क राशि: लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। हास परिहास तथा मनोरंजन आदि कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। मंदी और महंगाई का असर बिजनेस पर भी पड़ेगा। लेकिन धैर्य रखें बिजनेस में जल्दी ही नए एग्रीमेंट मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6
सिंह राशि: आज का दिन भाग्य उदय दायक है। आप किस कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता कदम चूमेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कामकाज से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी से पूरी मदद मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
कन्या राशि: आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अति उत्तम है। कार्यक्षेत्र संबंधी नई योजनाएं बनेंगी। लंबित मामले भी निपटाने के लिए अच्छा समय है। लाभ प्राप्ति के लिए किए गए अनुबंध विकसित होंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि: आपके मन में जो भी सपने या कल्पनाएं हैं, उन्हें पूरा करने के लिए उपयुक्त समय है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी हद तक भी मेहनत कर सकते हैं। किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से मन खिन्न हो जाएगा। तथा घर में नकारात्मकता हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक राशि: घर परिवार की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। राष्ट्रहित की भावना से भी सामाजिक कार्यों में सहयोग रहेगा। कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। कामों को तुरंत और गंभीरता से निपटाने में भी सफल रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8
धनु राशि: रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर आज का दिन आत्म निरीक्षण तथा ज्ञानवर्धक कार्य में व्यतीत होगा। युवा वर्ग अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर असंतुष्ट रहेंगे। अभी उन्हें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 7
मकर राशि: आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। परंतु व्यवसाय संबंधी कार्यों में अपरिचित से अधिक व्यवहार ना बढ़ाएं। तथा सहयोगियों से अपना कार्य धैर्य व ठंडे दिमाग से निकलवाए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित तथा आत्म नियंत्रित रखने से कई रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि: इस समय अवसरवादी हो कर आप एक-एक अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे तथा सूझबूझ व बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। किसी अप्रिय घटना की वजह से मन उदास रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है अगर वाहन चलाते हैं तो बहुत अधिक ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि: रुपए की आवक के लिहाज से समय श्रेष्ठ है। आपकी योग्यता के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आप के स्वभाव में कठोरता अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, आप ठीक से निभा ना पाने की वजह से चिड़चिड़ापन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
ये भी पढ़े: दिल्ली फिर एक बार हुई शर्मसार, दिल्ली डिफेन्स सर्विसिस की महिला कर्मचारी की हत्या