Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 10 अगस्त का दिन
आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज जीवनसाथी से भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की पूरी संभावना बनती दिख रही है।
वृष राशिः आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकते हैं, लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं, तो सोच विचार कर जाएं क्योंकि इससे आपके पैर में चोट लगने का भय बना हुआ है।
मिथुन राशि: आज आपको अपने फिजूल के खर्चे पर रोक लगानी होगी। यदि आपने कुछ ऐसे खर्चे पाले हुए हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है, तो आज उनको उन पर खर्चा करने से आपको रोक लगानी होगी, तभी आप अपने धन का संचय कर पाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक रोग चल रहा है, तो उसके कष्टों में भी वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम का रहने वाला है। यदि आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक गहरा होगा, लेकिन आज आपको अपने मन में किसी के बारे में बुरी भावना नहीं रखनी है। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है।
सिंह राशि: ससुराल पक्ष से भी आज यदि आपकी कोई नाराजगी चल रही थी, तो उसमे सुलह हो सकती है। यदि आज आपके पिताजी को कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। जीवन साथी के लिए आज आप कोई उपहार खरीद सकते हैं, जिसे देखकर वह प्रसन्नचित्त हो उठेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहेगा। आज आपको अपने सभी कार्य को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा में आ रही बांधा कठिन परिश्रम से ही दूर होगी। आज आपको अपने माता-पिता का सुख व सहयोग हर जगह मिलता दिख रहा है।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए फलदायक रहने वाला है। आज आप की संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आज आप किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सायं काल के समय आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा, जिसके चलते आपको अपने घर व व्यापार दोनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से अपने शत्रु पक्ष पर विजय पा लेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।
धनु राशिः आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढ़ेगी और आप धार्मिक क्षेत्र की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें, इससे आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको अपनी बुजुर्गों के आशीर्वाद से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे, लेकिन इसके साथ-साथ आपके सामने कुछ ऐसी खर्चे भी आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे।
कुंभ राशिः आज आप अपने बिजनेस की बढ़ती हुई प्रोग्रेस को देखकर प्रसन्न होंगे। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त हो सकती है और कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। जीवन साथी के साथ आज आपकी किसी बात पर कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो, तो आज उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें।
मीन राशिः आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनका जन समर्थन में भी इजाफा होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।
ये भी पढ़े: Immunity Booster Tips: इन 6 बातों पर रखेंगे ध्यान तो तेजी से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम