राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 11 अगस्त का दिन

आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे, जिनसे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है

मेष राशि: आज आपके कुछ नए संबंधों से आपका भाग्य चमकेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आज सामाजिक कार्य में लगे लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। आज सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

mesh rashi

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाएंगे, जिनसे आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।

vrsh rashi

मिथुन राशि: आज का दिन आपको आपके व्यापार में कम लाभ देने वाला रहेगा। यदि आपने आज अधिक लाभ की उम्मीद की है, तो आपको उसमें निराशा हाथ लगेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आपके सामाजिक संबंध लाभदायक रहेंगे।

mithun rashi

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने काम में ही मस्त रहेंगे और किसी की कोई परवाह नहीं करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु भी परेशान हो सकते हैं। आज आपको किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देना है और आपको अपने काम करते रहना है, तभी आप आगे चलकर सफलता प्राप्त करेंगे।

kark rashi

सिंह राशि: आपको अपने परिवार के सदस्य की चिंता बता सकती है, इसके लिए आप परेशान रहेंगे और उसके लिए आपको धन भी व्यय करना पड़ेगा। आज आपको व्यापार में किसी डील  के फाइनल ना होने से आपको निराशा हाथ लगेगी। आज आपका पारिवारिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। यदि आप किसी व्यक्ति से आज लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि यह धन आपको वापस मिलना मुश्किल होगा।

singh rashi

कन्या राशि: परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। परिवार में आज कुछ तनाव हो सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

kanya rashi

तुला राशिः आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो वह आप समाप्त होगा और उसमें आपको जीत मिलेगी, और आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। संतान यदि विदेश में पढ़ाई करना ना चाहती हैं, तो आज आप दाखिला दिलवा सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

tula rashi

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने का रहेगा। अधिकारी वर्ग से आज आपकी अच्छी सांठगांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से भी आज दूरगामी लाभ मिल सकता है। परिवार में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गया कार्य आपको भरपूर लाभ देगा।

vrshchik rashi

धनु राशिः आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आप को व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्य को लेकर भी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।

dhanu rashi

मकर राशिः आज आपको बिजनेस में एक के बाद एक नई डील फाइनल होगी। इस कारण आपको धन लाभ हो सकता है। परिवार का वातावरण चिंताजनक बना रहेगा, इसमें आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा भी बोल सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट देखने को मिल रही है।

makar rashi

कुंभ राशिः आज आपकी सभी आवश्यकताओं की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में भी कम लाभ होने से आपको संतोष होगा और आप अपने परिवार की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल होंगे। यदि आपके ऊपर कोई पुराना कर्जा है, तो उसे उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

kumbh rashi

मीन राशिः आज आपके कुछ शत्रु आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से उधार देने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना दें, इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन की मदद से दूर होगी।

mean rashi

 

 

Tax Partner

 

 

ये भी पढ़े: Immunity Booster Tips: इन 6 बातों पर रखेंगे ध्यान तो तेजी से बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम

 

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम आदमी की समस्याओ को इन्होने अपने सवालो द्वारा पूछताछ करके चैनल तक पहुँचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button