Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 19 अगस्त का दिन
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा।

मेष राशि: आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है।
वृष राशिः आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है।
मिथुन राशि: आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क राशि: नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।
सिंह राशि: आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि आज कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।
विज्ञापन
कन्या राशि: आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी के नियंत्रण को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है और इसमें आपको तनाव मिल सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वदद्धि होती रही है।
तुला राशिः विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है। आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई स्वास्थ्य समस्या हो होती सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक राशिः आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे, तो वह सायंकाल तक पूरा हो जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।
धनु राशिः आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद के कारण भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है।
मकर राशिः आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।
कुंभ राशिः आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे।
मीन राशिः विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपने किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली के ड्राई फ्रूट मार्किट पर दिखा अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े का असर