Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 21 अगस्त का दिन
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज साहस व निर्भीकता के साथ जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूर्ण होने पर आपको अत्यंत लाभ देगा।

मेष राशि
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। यदि आपको कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो भविष्य में यह आपको कोई बड़ी बीमारी दे सकता है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। काम के चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकाम रहेंगे, जिसकी वजह से जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आज अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करेंगे, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी और आपका संतान के प्रति भी विश्वास मजबूत होगा।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको कोई मानसिक तनाव परेशान कर सकता है, जिसके कारण आपका मन इधर-उधर भटक सकता है और आप अपने व्यापार में यदि किसी निर्णय को लेंगे, तो वह भी आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज साहस व निर्भीकता के साथ जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूर्ण होने पर आपको अत्यंत लाभ देगा। आज आपको अपने माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए कार्यों में भरपूर सफलता मिलेगी।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। आज आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों वे अपने सीनियर्स के साथ व आशीर्वाद की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके मन में शांति बनी रहेगी। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों से आज आपको निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपने भाई की मदद से आपको कुछ धन लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को बुद्धि व ज्ञान से की गयी परीक्षा में उत्तम सफलता मिलेगी। आज आपका धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से आज आपको भरपूर मात्रा में धन लाभ हो सकता है।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने माता-पिता व उच्च अधिकारियों के कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे अनावश्यक खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी कुछ खर्च करने पड़ेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे, जिनसे आपको लाभ होगा, लेकिन आज आपने अपने किसी प्रियजन पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका पुत्र व पुत्री संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह हल होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे। व्यापार में भी आज आप अपने सहयोगियों से काम निकालने वाले में कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा।
ये भी पढ़े: इस राखी, कुछ हटकर दिखने के लिए फॉलो करे ये स्टाइलिश लुक्स