Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 9 अगस्त का दिन
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपको मान सम्मान दिलाएगा। आज आपके नेतृत्व में जो भी कार्य होगा, उसमें आपको सफलता मिलेगी

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पारिवारिक खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए दोपहर के समय कोई खास डील फाइनल कर सकते हैं। ग्रहस्थ जीवन में आज आपको एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
वृष राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में ही लगे हैं, तो उनको एकाग्रता से कार्य करना होगा, तभी वे सफलता प्राप्त कर सकेंगे अन्यथा आपके कार्य में अड़चनें आपको परेशान करती रहेंगी।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए परिवर्तन लेकर आएगा। यदि आप अपने रोजगार को बदलने के प्रयासों में लगे हैं, तो उसमें आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को आज ऑफिस में समय पर कार्य पूरा करने पर सीनियर से शाबाशी मिल सकती हैं। व्यापार में आज आपको जोखिम भरे निर्देशों से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
कर्क राशि: कार्य क्षेत्र में आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, लेकिन आपको उसका फल भी उसी समय मिल जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक है। आज व्यापार में आपके सामने लाभ के नए-नए सौदे आएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके अधिकारी आपके कार्यों में कुछ रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपको मान सम्मान दिलाएगा। आज आपके नेतृत्व में जो भी कार्य होगा, उसमें आपको सफलता मिलेगी और आप के अधिकारियों से आज आपको वाह-वाह मिलेगी, जिसके कारण आपकी पदोन्नति हो सकती हैं ।
तुला राशिः आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज यदि आप अपने व्यापार में किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़ा लाभ अवश्य देंगा। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिः परिवार के छोटे बच्चों के साथ आज आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज दिनभर लाभ के कई अवसर हाथ आएंगे। यदि बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
धनु राशिः आज का दिन आपके लिए जोखिम भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई मौका हाथ लग सकता है, जिसे उन्हें पहचानने की जरूरत है।
मकर राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगो के रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आप अपने घरेलू कार्य को निपटाने के लिए अपने किसी सहयोगी से मदद ले सकते हैं। संतान के भविष्य से संबंधित आज कोई फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको जीवन साथी के साथ ही आवश्यकता होगी।
कुंभ राशिः व्यापार के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण रखे। घर परिवार के किसी सदस्य से संबंधित आज किसी निर्णय को लेने वाले हैं, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशिः आज आपको अपने घर परिवार की सदस्यों वजह से कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन धैर्य और मृदु व्यवहार से आप उन्हें ठीक करने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा। पिता के आशीर्वाद से यदि आज कोई कार्य शुरू करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आप थोड़ा बहुत जोखिम उठाएंगे, तो वह लाभदायक रहेगा।
ये भी पढ़े: 9 अगस्त का हिन्दू पंचांग : जानें आज का राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय