Aaj Ka Rashifal: जानें किन राशियों के लिए शुभ है 6 सितम्बर का दिन
आज आपकी लोगो के साथ जान पहचान बढ़ेगी जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है।

मेष राशि: आज आपकी लोगो के साथ जान पहचान बढ़ेगी जो आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे, क्योंकि यह समय बहुत अधिक मेहनत करने का है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से आपको घर तथा व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बना कर रखना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 8
वृष राशि: सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं में समय व्यतीत करने तथा उचित योगदान देने से आपको खुशी और नई ऊर्जा महसूस होगी। आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें इनसे ही आपको कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन राशि: पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू परेशानियों का आज कोई समाधान मिलेगा। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आपको तनाव व क्रोध हो सकता है। परंतु उसकी गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधार करने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में दूसरों पर डिपेंड ना रहकर सभी फैसले खुद ही लें तो उचित रहेगा। क्योंकि दूसरों की सलाह आपके लिए गलत साबित हो सकती है। योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। आपको अपने प्रयत्नों की अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
सिंह राशि: कुछ समय घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी व्यतीत करें। आपको उनके अनुभवों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। यवसायिक स्थल की अपेक्षा घर पर रहकर भी आप बिजनेस संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से संभाल पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 7
कन्या राशि: आज अगर आपको घर का माहौल अच्छा रखना है तो कोशिश करे किसी भारी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर पर ना होने दें, चाहे वह नजदीकी रिश्तेदार ही क्यों ना हो। पब्लिक डीलिंग तथा अच्छे मित्रों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 2
तुला राशि: अगर कोई कोर्ट केस संबंधी गतिविधियां चल रही है आज उन मैं सफलता मिलने की पूरी संभावना है। कार्यक्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें इससे मार्केट में आपको अलग पहचान हासिल होगी कामकाज भी बढ़ेंगे।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक राशि: बिजनेस में बदलाव संबंधी जो योजनाएं बना रहे हैं, उन पर पूरी मेहनत करें। क्योंकि ये बदलाव परिवर्तन आपके बिजनेस को नई दिशा देगा। कभी-कभी काम का अत्यधिक बोझ आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन ला सकता है। अपने काम को दूसरों के साथ बांटना सीखें तथा धैर्य बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3
धनु राशि: दिन का कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक स्थान में भी व्यतीत करें, इससे पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इस वक्त सूझबूझ और दूरदर्शिता से काम लेना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 7
मकर राशि: घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। अनुशासन रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। व्यवसाय में अचानक ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो बहुत ही फायदेमंद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ राशि: धर्म-कर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। आज कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। परेशान होने की बजाय धैर्य रखें। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि: दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। धार्मिक स्थल या एकांत में आत्म अवलोकन करने से आपमें उर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भविष्य संबंधी कुछ नई योजनाएं बनेंगी। उन पर अमल करने का भी समय उचित है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 2
ये भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा में मिली प्राचीन सुरंग, बनाया जाएगा पर्यटन स्थल