Aaj Ka Rashifal: जानें 30 जुलाई का दिन कैसा होगा
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करते हुए लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी।
वृष राशिः आज का दिन आपके लिए थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आप कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। परिवर्तन और बदलाव से आप कभी घबराते नहीं हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।
कर्क राशि: नौकरी में आज आपके किसी सहयोगी से आपकी अनबन हो सकती है, इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है और आपकी चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी आपको नुकसान करवा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक आज किसी प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय आपको थकान का अनुभव होगा।
तुला राशिः आज किसी वजह से आपका मन थोड़ा शांत रह सकता है। यदि आपका कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण आज परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।
वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी आज आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आपको आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
धनु राशिः आज का दिन आपके घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पुरी कोशिश करेंगे।
मकर राशिः आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा।
विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज आपके परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी।
कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और अपने परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं। यदि आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और अपने माता-पिता की सलाह अवश्य लें।
ये भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा: मानसून सत्र में हंगामा, स्पीकर ने विधायक को किया निलंबित