आज का राशिफल 14 फरवरी: इन पांच राशि के लोगों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार

आज का राशिफल 14 फरवरी: मेष राशि: आज वक्त के मुताबिक आप अपने बर्ताव में भी लचीलापन लाने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा.

मेष राशि

मेष राशि:

आज वक्त के मुताबिक आप अपने बर्ताव में भी लचीलापन लाने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा. मन में असीम शांति का एहसास होगा. घर के परिवर्तन से जुडी कुछ योजनाएं बनेंगी. वास्तु सम्मत नियमों का भी जरूर ध्यान करें. इससे परिवार में सुख शांति बनी रहेगी. युवाओं को इंटरव्यू में जरूर नतीजे मिलेंगे. साथ ही नौकरी में चल रही समस्याओं के दूर होने से राहत मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 2

वृष राशि

वृष राशि:

आपके ऊपर आज जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा. इसके कारण से अपने निजी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे. कभी-कभी ऐसा लगेगा कि वक्त निकलता जा रहा है, हालांकि आप जल्दी ही स्थिति को अपने योग्य कर लेंगे. बच्चो को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली रंग- 6
मिथुन राशि

मिथुन राशि:

आज अपने क्रोध तथा गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से अपने लिए ही परेशानिया बढ़ा लेंगे. बड़े हुए फालतू के खर्चे आपको परेशान करेंगे. मेहनत के अनुकूल नतीजे ना मिलने से मन कुछ उदास रहेगा. हालांकि विफलता के बाद भी आप निराश नहीं होंगे. तथा पुनः आगे बढ़ने के लिए मेहनत करेंगे.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
कर्क राशि

कर्क राशि:

इस वक्त किसी भी यात्रा को स्थगित करने में ही आपको फायदा है. किसी भी अनजान इंसान आपके साथ छल भी कर सकता है, इसलिए किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें. शांति और समझ के साथ सभी कार्य करें, जल्दबाजी से सभी काम बिगड़ सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
सिंह राशि

सिंह राशि:

कहीं भी बातचीत करते वक्त गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें. इससे रिश्तों में खटास आ सकती है. और बनते हुए कामो में भी व्यवधान आएगा. अपनी कीमती चीज को संभाल कर खुद ही रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 1
कन्या राशि

कन्या राशि:

फोन तथा ऑनलाइन नीतियों पर ज्यादा वक्त बिताने से आपके जरुरी काम रुक भी सकते हैं. किसी बुरी खबर के मिलने से आज मन उदास रहेगा. इस वक्त कहीं भी पैसा न लगाएं. सामाजिक मुद्दों पर किसी के साथ भी झगड़ा ना करें. साथ ही काम में सभी चीजे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते जाएंगे.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4
तुला राशि

तुला राशि:

बिज़नेस से जुडी गतिविधियों में आज सुधार आएगा. आपकी लालसा पूरी होगी. साथ ही इनकम के सोर्स बढ़ेंगे. पार्टनर तथा व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल बनेगे. नौकरी में कोई अथॉरिटी मिलने के लिए उचित मोके का इंतजार करें. प्रेमी-प्रेमिका को अपने रिश्ते उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना आवश्यक है.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि:

आज कोई ऐसी बुरी खबर मिलने वाली है कि आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे. विपरीत स्थितियों को कंट्रोल में पाने में आपकी मेहनत सफल रहेगी. कठिन से कठिन काम को भी आप अपनी दृढ़ निश्चय से पूरा कर सकते है. सामाजिक काम में किसी भी तरह की दखलअंदाजी ना करें, नहीं तो आपकी बदनामी हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 9
धनु राशि

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए कुछ आशंका भरा रहेगा. ज्यादा पाने के चक्कर में आप खुद का नुकसान भी कर सकते हैं, इसलिए शांत तथा सहज ढंग से अपने कामो को पूरा करते चले. राजकीय कामों में कुछ रुकावट आएंगी. युवा वर्ग किसी असफलता के कारण से निराश भी हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 3
मकर राशि

मकर राशि:

परिवार में चल रहे अंतर आपसी सहमति से सुलझ जाएंगे. किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका भी मिलेगा. परिवार की सुख सुविधा और रखरखाव पर खर्च करके ख़ुशी ही महसूस होगी. आज आपका कोई सपना भी साकार हो सकता है. आयात-निर्यात से जुड़े बिज़नेस में गति आएगी.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ राशि

कुंभ राशि:

कभी-कभी थकान के कारण से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं. अपनी सहन शक्ति को मजबूत बनाएं रखें. दूसरों की परेशानी में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे. घर वालो के साथ ख़ुशनुमाह तथा मनोरंजन के कामों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 6
मीन राशि

मीन राशि:

बिज़नेस से जुड़े संपर्क सूत्रों को और मजबूत करने से आपको नए मौके मिल सकते हैं. इस वक्त कार्यक्षेत्र की व्यवस्था के प्रति कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है. क्योंकि किसी अहम कर्मचारी की वजह से कार्यक्षेत्र की व्यवस्था खराब हो सकती है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 5

Aadhya technology

यह भी पढ़े: आज का हिन्दू पंचांग 14 फरवरी: सोम प्रदोष व्रत, देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!