आज का राशिफल 3 जनवरी 2022: सरकारी नौकरी वाले रखें इस ख़ास चीज का ध्यान
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए फलदायक साबित होगा. कुछ समस्या और दिक्कत रहेगी, परन्तु साथ ही साथ उसका हल भी मिलता रहेगा.

मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए फलदायक साबित होगा. कुछ समस्या और दिक्कत रहेगी, परन्तु साथ ही साथ उसका हल भी मिलता रहेगा. खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे. घर के और खुद के कार्य व्यवस्थित रूप से पूरे होते जाएंगे. किसी अनुभवी इंसान जा साथ भी बना रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कोई भी कार्य करते वक्त सतर्क रहे.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9
वृष राशि:
अपने बजट का ध्यान जरूर रखें. फालतू के खर्चों पर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है. पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा होने की आशंका है, इसलिए बेहतर होगा की अपने कामो में ही व्यस्तता बनाकर रखें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन राशि:
आज भावुकता तथा आलस जैसी कमियों पर काबू रखें नहीं तो अपना ही नुकसान कर सकते हैं. किसी से भी ज्यादा उम्मीदें रखने की बजाए अपनेकाम और योग्यता पर ही विश्वास रखें. फालतू की गतिविधियों में भी अपना वक्त बर्बाद ना करें. गुस्से और जल्दबाजी में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 3
कर्क राशि:
घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन का मान करने से आपकी कई समस्याओं का हल निकलेगा. किसी रिश्तेदार से से जुडी अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा. कोई जगह बदलने से जुडी कोई योजना भी बनेगी. किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसपर अमल करे, आपको सफलता मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 3
सिंह राशि:
आज वक्त अनुकूल है. आपको अपनी काबिलियत को पेश करने का अवसर भी मिलेगा, इसी के साथ ही आपको अपने काम और मेहनत के उचित नतीजे भी हासिल होंगे. परिवार के रखरखाव में सुधार करते वक्त वास्तु सम्मत नियमों का जरूर पालन करें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 7
कन्या राशि:
आज आपके कामकाज में काफी सुधार होगा. जिससे व्यस्त दिनचर्या भी से भी काफी रहत मिलेगी. आर्थिक स्थिति को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के लिए यह वक्त बहुत अच्छा है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए की गयी मेहनत सफल होगी. घर में मेहमानों के आने से कई जरुरी कामो में रुकावटें आ सकती हैं.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 8
तुला राशि:
आज आपको कुछ जरुरी मोके हासिल होंगे. अपनी सूझबूझ तथा बुद्धिमता से हर परेशानी का हल प्राप्त करने में सफल रहेंगे. आज सोच समझ कर लिया गया कोई फैसला आने वाले कल में लाभदायक रहेंगे. लेकिन ज्यादा सोच विचार करने से कई जरुरी उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक राशि:
आप कुछ वक्त से किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे है, उसके आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे. बच्चो को भी अपनी मेहनत के अनुरूप उचित नतीजे प्राप्त होंगे. किसी समारोह में जाने का भी न्योता भी मिल सकता है. ऑफिस में आज दिनचर्या बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहेगी.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 4
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा. आज उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की आशंका है. परिस्थितियों को अपने हित में करने के लिए किसी गलत काम का सहारा ना लें, नहीं तो परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं. इसलिए सावधान रहें, क्योंकि कोई इंसान आपसे अपनी चुपड़ी बातें करके आप की सभी योजनाएं हासिल कर सकता है.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए कुछ आशंका भरा रहेगा. अपनी भावनाओं पर कण्ट्रोल रखें. गुस्से तथा जल्दबाजी के कारण से कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं. अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है. भूमि और वाहन से जुडी कोई लोन लेने से पहले किसी अनुभवी से बातचीत जरूर करें.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
कुंभ राशि:
घर वालो के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में वक्त बीतेगा. कामकाज तथा परिवार में बेहतरीन तालमेल रहेगा. प्रोफेशनल स्टडी के लिए म्हणत कर रहे बच्चो को कोई खुशखबरी मिल सकती हैं. वाहन चलाते वक्त मोबाइल फोन आदि का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. इस वक्त कोई दुर्घटना होने की भी आशंका बन रही है.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि:
आज कोई भी लिया गया जरुरी फैसला आने वाले कल में आपके लिए परिस्थितियां बनाएगा. इस वक्त परिस्थितियां उचित है. घर के बड़े सदस्यों का मार्गदर्शन रहेगा. धार्मिक गतिविधियों में भी वक्त व्यतीत होगा. दूसरों के मामले में ज्यादा दखल ना करें, और संबंधियों के साथ फालतू के झगडे से दूरी बनाकर रखें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 9
यह भी पढ़े: Daily Panchang 3 January: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और ग्रह-नक्षत्र की चाल





















