आज का राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ हैं 29 October का दिन

आज का राशिफल: मेष राशि: आज कोई जरूरी सूचना मिलने की संभावना है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी.

मेष राशि

मेष राशि:

आज कोई जरूरी सूचना मिलने की संभावना है, जो कि आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगी. दूसरों के ऊपर विश्वास करने के बजाए अपनी अंतरात्मा के निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा. बिज़नेस में मार्केटिंग से जुड़े कामों में सफलता हासिल होगी.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 9वृष राशि

वृष राशि:

आज अगर प्रॉपर्टी से जुड़े कोई निर्णय लेने जा रहे हैं तो आज उस पर गंभीरता से विचार करें ,सफलता जरूर प्राप्त होगी. पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमाह रहेगा. फालतू के प्रेम संबंधों में अपना समय बर्बाद ना करें. आपकी किसी भी परेशानी में आपके भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, इसलिए उनके साथ अपने रिश्ते मधुर बनाकर रखें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 6मिथुन राशि

मिथुन राशि:

आज अपने पर्सनल कामो पर ज्यादा ध्यान दें या अपने बारे में ही सोचे और सिर्फ अपने लिए ही काम करें, क्योंकि अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही उचित है. व्यस्त होने के कारण परिवार पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवन साथी का परिवार के प्रति समर्पण आपको तनाव से मुक्त रखेगा.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5कर्क राशि

कर्क राशि:

किसी भी काम को करने से पहले उसकी अच्छे और गलत पहलुओं पर जरूर विचार कर ले, क्योंकि थोड़ी सी सावधानी लेने से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से ख़तम होंगी. ज्यादातर कामो में भी आपकी आस्था और रुचि बढ़ेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 2सिंह राशि

सिंह राशि:

इस राशि के लोग अपने आत्मसम्मान को लेकर अधिक सजग रहते हैं और आज के ग्रह स्थितियां आपके आत्मविश्वास व आत्मबल को और अधिक प्रबल कर रहे हैं. साथ ही आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है, इससे आपके सामाजिक और घर के संबंध खराब हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1कन्या राशि

कन्या राशि:

आर्थिक मामलों में निवेश करने के लिए दिन अति उत्तम है. घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा. बिज़नेस कार्यप्रणाली और गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर न करें, नहीं तो कोई इसका नाजायज फायदा उठा सकता है, जिसके कारण से आपको नुकसान पहुंचेगा. परिवार जनों के साथ मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा, जिसके चलते आपस में प्यार बढ़ेगा.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 5तुला राशि

तुला राशि:

आज अच्छा रवैया अपनाकर अपने कार्य को पूरी लगन से करें, आपकी बहुत सी परेशानियों का हल निकल पायेगा. किसी ख़ास मित्र या रिश्तेदार के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी. अपने जरुरी कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा.
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 6वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि:

आज का दिन शुभ रहेगा.अचानक रुका पैसा मिलने या कोई काम पूरा होने के योग हैं, इससे आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे. ध्यान रखें कि दिल की जगह दिमाग की सुने. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है. मार्केटिंग से जुड़े काम करने में पार्टनर और सहयोगी की मदद लें तो ज्यादा बेहतर होगा.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 9धनु राशि

धनु राशि:

आज का आपका दिन आशंका भरा रहेगा. आज किसी भी धन से जुड़े निवेश में पैसा ना लगाएं, क्योंकि नुकसान की स्थितियां पैदा हो रही है और ना ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दे क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं होगी. पैसों का लेन-देन करते समय कागजी कार्यवाही जरूर करें. पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी, लेकिन साथ बैठकर सुलझाने से संबंध पुनः मधुर हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 3मकर राशि

मकर राशि:

अगर स्थान बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए उचित समय है क्योंकि ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल है. संतान के कैरियर से जुडी कोई शुभ सूचना मिलने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे. किसी दोस्त या भाई के साथ संबंध खराब होने की आशंका लग रही है, इसलिए आपका धैर्य रखना व शांत रहना बहुत जरुरी है.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 8कुंभ राशि

कुंभ राशि:

आज फालतू घूमने फिरने और मौज मस्ती में अपना समय व्यतीत ना करें. आप इसके कारण से आपके काफी महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं. संतान को लेकर भी किसी प्रकार की चिंता होगी, इसलिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरुरी है. नई योजना और काम ना शुरू करें, कामयाबी मिलने की संभावना नहीं है.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8मीन राशिमीन राशि:

आज रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा, काफी समय बाद सबके मिलने से सभी लोग तनाव मुक्त महसूस करेंगे. घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है. उनका उचित इलाज व देखभाल करें. इन सभी गतिविधियों में अधिक खर्च होने की वजह से आपका बजट भी बिगड़ सकता है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 3

Aadhya technology

ये भी पढ़े: Shubh Panchang: जानिए 29 October का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!