TVS की यह बाइक सीधा देगी Bullet-Pulsar को टक्कर, साथ ही मिलेंगे कार जैसे फीचर्स
TVS Zeppelin R Features: TVS मोटर कंपनी कुछ ही समय पहले अपनी 225 सीसी बाइक TVS Ronin को लॉन्च किया गया था. ऐसा भी बोला जा

TVS Zeppelin R Features: TVS मोटर कंपनी कुछ ही समय पहले अपनी 225 सीसी बाइक TVS Ronin को लॉन्च किया गया था. ऐसा भी बोला जा रहा था कि कंपनी इस दिन एक साथ दो बाइक्स को ला सकती है. यह दूसरी बाइक TVS Zeppelin R, जिसका काफी लम्बे समय से हर कोई इंतजार कर रहे है.
नाम कराया था ट्रेडमार्क:
अच्छी बात तो है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट के लिए जेपेलिन आर नाम पहले ही ट्रेडमार्क करवा रखा हुआ है. जिस वजह से अभी भी इस बाइक के लॉन्च होने की आशंका जताई जा रही है. बात करे लुक की तो जेपेलिन आर एक दमदार बाइक है. इसमें सिंगल पीस सीट, क्रूजर स्टाइल डिजाइन, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, तथा चौड़े टायर भी मिलेंगे हैं. इतना ही नहीं बाइक में स्पोर्टी राइडिंग पोश्चर भी मिलता है.
बाइक के इस अहम फीचर्स में फुल-एलईडी हेड लाइट और एक एचडी कैमरा भी मौजूद है. इस बाइक में हेडलैम्प कवर के साथ आपको एक कैमरा भी लगा हुआ मिलेगा.
ऐसा है इंजन:
TVS ने बाइक के कॉन्सेप्ट वर्जन में 220cc एयर-कूल्ड इंजन भी दिया था, इसी के साथ में एक इलेक्ट्रिक मोटर भी आपको मौजूद होगी. इंजन 20PS और 18.5Nm जेनरेट करता है. इस क्षमता वाले इंजन के साथ जेपेलिन आर का तोड़ होंडा, रॉयल एनफील्ड औैर जावा से माना जा सकता है.
यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च










