1.75 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ Amazfit जल्द ला रहा है ये धांसू Smartwatch

बता दें कि इस बार Amazfit Active स्मार्टवॉच मिडनाइट ब्लैक, पीटल पिंक और लैवेंडर पर्पल के तीन शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने वाली है।

हाल ही में खबर सामने आयी है जहां अमेजफिट अपनी लेटेस्ट Amazfit Active स्मार्टवॉच मॉडल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वही ये धांसू स्मार्टवॉच 10 फरवरी 2024 से ही सेल के लिए उपलब्ध होगी और यह स्मार्टवॉच लेटेस्ट फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से भी लैस है। बताया जा रहा है कि टाइम बताने के साथ-साथ ये वॉच यूजर्स को ऐसी जानकारी उपलब्ध कराएगी, जो यूजर्स के लिए फिटनेस के भी ज्यादा काम आ सकती है। वही अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच में अब यूजर्स को 1.75 इंच की एमोलैड डिस्प्ले मिलती है।

बता दें कि इस बार Amazfit Active स्मार्टवॉच मिडनाइट ब्लैक, पीटल पिंक और लैवेंडर पर्पल के तीन शानदार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने वाली है। साथ ही इसकी प्राइस की बात करें तो इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है और आप इस स्मार्टवॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, अमेजन और ऑफलाइन स्टोर्स से भी सीधा जाकर खरीद सकते हैं।

इसके फीचर्स कि बात करे तो अमेजफिट एक्टिव स्मार्टवॉच में आपको 1.75 इंच की बड़ी और बेहतरीन AMOLED डिस्प्ले केसाथ मिलने वाली है और ये डिस्प्ले 450 x 390 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 2.5D टेम्पर्ड ग्लास प्रोटेक्शन से भी लैस है। साथ ही यह देखने में भी आपको काफी प्रीमियम लगती है जहां आपकी कलाई पर स्टाइललिश लुक देगी।

हेल्थ फीचर्स का भरपूर खजाना

इसके बारे में और बात करे तो Amazfit Active सिर्फ दिखने में ही स्टाइलिश नहीं है, बल्कि आपकी हेल्थ का भी इसमें पूरा ख्याल रखती है। साथ ही इसमें BioTracker 3 PPG बायोमेट्रिक सेंसर भी इसमें दिया गया है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल और भी स्ट्रेस लेवल को ट्रैक करता है। साथ ही इसमें आपको एक्सीलेरोमीटर सेंसर, 3-एक्सिस मोशन सेंसर और 4 सैटेलाइट पोजिशनिंग के भी सिस्टम इसमें मौजूद हैं।

पानी से भी डर नहीं

हालाँकि, अगर आप वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, तो ये वॉच आपके लिए ही अब बनी है जहां ये 5ATM वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आती है जिसका पूरा मतलब है कि यह पानी का सामना आसानी से कर सकती है। वही इसके अलावा म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल और 14 दिन तक चलने वाली 300mAh की दमदार बैटरी और दूसरा 256MB तक का स्टोरेज भी आपको इसमें मिलती है।

Khai-Lagai-Calculator

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!