इंजीनियर ने किया कमाल! बना डाली Square टायर वाली ये अतरंगी साइकिल

इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स द्वारा एक अनोखी साइकिल विकसित की गयी है लेकिन इस साइकिल में स्क्वेयर टायर्स से ये साइकिल चलती हैं

वैसे देखा जाए तो टेक्नोलॉजी ने हमारी ज़िन्दगी काफ़ी आसान कर दी है। ये इसलिए बोला जाता है क्योकि रोज़ नए टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट भी हो रहे हैं और तकनीक में इनोवेशन का ऐसा तड़का लगाकर बहुत कुछ ऐसा बना दिया जाता है की वो थोड़ी देर के लिए असंभव ही लगता है।

उदाहरण के तौर पर कभी कोई उड़ती बाइक बना देता है तो कहीं किसी ने पानी पर चलने वाली साइकिल भी विकसित की है। इसी के साथ अब एक ऐसा आविष्कार सामने आ चूका है जिसके बारे में आपको पढ़कर दिमाग घूम जाएगा। ये इसलिए क्योकि एक इंजीनियर ने स्क्वेयर टायर वाली साइकिल का आविष्कार किया है और ये साइकिल चलती भी है।

रिपोर्ट के अनुसार, The Q के इंजीनियर्स और एक्सपर्ट्स द्वारा एक अनोखी साइकिल विकसित की गयी है लेकिन इस साइकिल में आम साइकिलों की तरह गोल टायर्स आपको देखने को नहीं मिलेंगे बल्की स्क्वेयर टायर्स से ये साइकिल चलती हैं। वही देखाजाये तो ये बिल्कुल नॉर्मल साइकिल की ही तरह ही दिखती है बस फ़र्क इतना है कि इसके टायर्स स्क्वेयर हैं। वही ये साइकिल आप आराम से चला जा सकती है और खास कर इसमें आप टर्न्स भी स्मूथली ले सकते है।

आराम से कोई भी चला सकता है

वही इस साइकिल को विकसित करने वालों ने इसका भी दावा किया है कि इसे आप आराम से कोई भी, कैसी भी सड़क पर चला सकता है। साथ ही साइकिल को बनाने का एक वीडियो भी साथ में शेयर किया गया है जिसमें टीम व्हील के फ़्रेम्स बनाती दिख रही है। इतना ही नहीं मेटल पोल्स की वेल्डिंग करके एक स्क्वेयर का रूप दिया गया और इसके बाद स्पोक्स जोड़े गए।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!