इस तारीख को लॉन्च होने वाला है Ather कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ इतनी है कीमत

ऐसे में अब भारत में जलवा दिखाने वाली Ather कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में जल्द लॉन्च करने वाली है

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा है जिसके चलते अब सभी कंपनिया अपना EV निकाल रही है। ऐसे में अब भारत में जलवा दिखाने वाली Ather कंपनी अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिया में जल्द लॉन्च करने वाली है। ऐसे में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी एथर (Ather) के एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को 7 जनवरी, 2023 को लॉन्च करने कि तैयारी में है। इस ई-स्कूटर की खासियत होगी कि यह लोगों के लिए किफायती मॉडल होगा।

बता दें कि एथर एनर्जी इस महीने कि 7 तारीख को होने वाले अपने सामुदायिक दिवस कार्यक्रम के दौरान भारत में एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश हो सकती है। साथ ही नया एथर एनर्जी स्कूटर एथर 450 प्लस और एथर 450X का अधिक किफायती मॉडल होने वाला है जिसमे एथर 450 प्लस और एथर 450X की कीमत 1,34,147 रुपये और 1,55,657 रुपये (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) है।

वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें आपको 2.5 से 3 kWh तक का बैटरी पैक दिया जाने वाला है और इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर ग्राहकों को लगभग 100KM की रेंज तक इसे चल स्केट है। इतना ही नहीं इससे पहले से मौजूद मॉडल 450X Gen 3, ज्यादा दमदार बैटरी है और इसमें 3.7 kWh की बैटरी मिलती है, जो 146 किमी की रेंज देती है।

ऐसे होगा डिजाइन

अब बात करे इसके डिज़ाइन कि तो एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर टेस्टिंग पहले ही शुरू कर दी गई है। जिसके डिजाइन की बात करें तो इसके बॉडी पैनल का आकार से पता चलता है कि अपकमिंग स्कूटर का डिजाइन पहले जैसे एथर स्कूटरों की तरह ही होने वाला है। इसमें आपको बेहतरीन फीचर्स जैसे कि टचस्क्रीन डिस्प्ले, ओटीए अपडेट और नेविगेशन भी देखने को मिल सकते है ।

हालाँकि, इसकी कीमत कि बात करे तो अपकमिंग एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर को अफोर्डेबल प्राइस कैटेगरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है क्योकि बहुत लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इसकी कीमत 80 हजार से लेकर एक लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Accherishteyये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!