Bajaj लें आया बेहतरीन फीचर्स और बढ़िया कीमत के साथ ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
साथ ही चार्जिंग में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का ही समय लगता है और ई-स्कूटर आगे और पीछे, दोनों तरफ मोनोशॉक सेटअप के ही साथ आता है

हाल ही में बजाज ऑटो द्वारा भारतीय बाजार में अपने एक और नए 2024 चेतक अर्बन इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है, जो इसके पिछले वर्जन से ही ज्यादा अडवांस्ड हैं। वही 2024 बजाज चेतक ईवी में अब ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई बेहतरीन अपडेट दिए गए हैं जिसमे बजाज द्वारा आधिकारिक तौर पर नए चेतक अर्बन को अपनी वेबसाइट पर 1,15,001 रुपये की ही कीमत के साथ लिस्ट किया है जबकि 2023 चेतक प्रीमियम की कीमत इस बार 1,15,000 रुपये है।
बता दें कि देखने के मामले में 2024 बजाज चेतक अर्बन अपने ही मूल रूप को बरकरार रखे हुए है और इसके फ्रंट में गोलाकार LED हेडलाइट है जो पहले जैसे लेवल फ़्लोरबोर्ड, बॉडी पैनल और एकीकृत सीट्स आदि रेट्रो डिजाइन एलिमेंट्स में भी बरकरार हैं। वही इसमें TecPac दिया गया है, जो आपके अर्बन मॉडल को अडवांस्ड फीचर्स से लैस करता है और इन अतिरिक्त फीचर्स में ही हिल-होल्ड, रिवर्स मोड, कॉम्प्रिहेंसिव स्मार्टफोन कनेक्टिविटी पैकेज शामिल हैं और इस कनेक्टिविटी सूट में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और टैंपर अलर्ट सहित बहुत कुछ भी इसमें शामिल होने वाला है।
टॉप स्पीड बढ़ी, 2.9 kWh बैटरी पैक
हालाँकि, इसके बारे में और बात करे तो चेतक अर्बन की टॉप स्पीड को 73 KM प्रति घंटा तक बढ़ाने में मदद मिली है, जो – जो स्टैंडर्ड वर्जन की ही कुल 63 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से अधिक बताई जा रही है। वही 2024 बजाज चेतक ई-स्कूटर में आपको 2.9 kWh बैटरी पैक है, जो 113 KM की रेंज देने में सक्षम है। साथ ही चार्जिंग में लगभग 4 घंटे 50 मिनट का ही समय लगता है और ई-स्कूटर आगे और पीछे, दोनों तरफ मोनोशॉक सेटअप के ही साथ आता है और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम कॉन्फ़िगरेशन भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक










