सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV, खरीदने से पहले देखें तसवीरें

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक प्राइम में 30.2 kWH लिथियम आयन बैटरी है. इसे 129 पीएस पावर और 245 एनएम टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक प्राइम में 30.2 kWH लिथियम आयन बैटरी है. इसे 129 पीएस पावर और 245 एनएम टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह बैटरी आपको 312 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.

नेक्सन ईवी मैक्स में आपको 40.5 kWH का बैटरी पैक मिलता है. इसकी मोटर 143 पीएस पावर तथा 250 एनएम टॉर्क जनरेट करती है. टाटा मोटर्स यह दावा करती है कि नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स 437 किलोमीटर की आपको रेंज देगी.

टाटा नेक्सन ईवी प्राइम में सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटो हेडलैंप, सनरूफ, 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम तथा कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स शामिल होते हैं.

नेक्सन ईवी मैक्स में आपको क्रूज कंट्रोल, वायरलैस फोन चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम तथा ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं.

आपको बता दें इन दोनों ही हिल डिसेंट कंट्रोल, डिस्क ब्रेक के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स शामिल हैं. मार्किट में इनका सामना हुंडई कोना इलेक्ट्रिक तथा एमजी ज़ेडएस ईवी से है.

Accherishtey

यह भी पढ़ें: भारत में इन 4 धांसू कारों के आने वाले हैं सीएनजी मॉडल, इस साल होंगी लॉन्च

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!