Toyota Innova Hycross खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, कंपनी ने किया ये काम
कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी और एसयूवी के प्रोडक्शन को...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत ने अपनी SUV और MPV की बढ़ती मांग को देखते हुए अब एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिससे की ग्राहकों को काफी फायदा हो सकता है।
किया यह फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा भारत की ओर से एमपीवी और एसयूवी की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी वाहनों के प्रोडक्शन को भी बढ़ाया गया है।
किनका बढ़ेगा प्रोडक्शन
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस और टोयोटा फॉर्च्यूनर के प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है। कंपनी की ओर से एमपीवी और एसयूवी के प्रोडक्शन को 380 यूनिट्स से बढ़ाकर 510 यूनिट्स करने का फैसला किया गया है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरू के बिदादी प्लांट में तीसरी शिफ्ट को शुरू किया गया है। इस फैसले के बाद उम्मीद है कि कंपनी इस साल 3.20 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
अस्थाई तौर पर बंद की थी बुकिंग
बता दें टोयोटा की ओर से अभी कुछ समय पहले ही इनोवा हाईक्रॉस के लिए इसकी बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद करने की भी घोषणा की थी। तब इस कंपनी ने ये कहा था कि वह आठ अप्रैल से इनोवा हाइक्रॉस के टॉप एंड वेरिएंट्स – ZX और ZX (O) की बुकिंग अस्थायी रूप से रोक रही है। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि एमपीवी के लॉन्च के कुछ महीने के भीतर ही सभी वैरिएंट्स को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि आपूर्ति से जुड़ी हुई चुनौतियों के कारण इसके कुछ वैरिएंट्स की बुकिंग को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था।
बिक्री में हुई बढ़ोतरी
बता दें वित्त वर्ष 2023 की समाप्ति पर इस कंपनी की ओर से बिक्री के आंकड़ें भी जारी किए गए थे। इस कंपनी के मुताबिक बीते वित्त वर्ष में इस कंपनी ने कुल 41 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ही 174015 यूनिट्स की बिक्री भी की थी। और वही जबकि उसके पहले वित्त वर्ष के दौरान इस कंपनी ने कुल 123770 यूनिट्स तक की बिक्री की थी।
कितना है इसका वेटिंग पीरियड
बता दें इनोवा हाईक्रॉस के बारे में ये दावा किया जाता है कि इस एमपीवी के लिए इसकी वेटिंग पीरियड करीब दो साल से भी ज्यादा की होती है। साथ ही इसका अर्बन क्रूजर हाईराइडर का वेटिंग पीरियड भी लगभग 20 महीने के आस-पास ही है। और इसकी इनोवा क्रिस्टा डीजल पर इसकी भी वेटिंग पीरियड करीब 4 महीने के आस-पास की ही होती है।










