शुरू हुई Kia की इस नई SUV की बुकिंग, इतना है टोकन अमाउंट
भारतीय मार्किट में Kia द्वारा हाल ही में फेसलिफ्टेड सेल्टोस मिड-साइज SUV पेश किया गया है और इस नई Kia के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है

भारतीय मार्किट में Kia इंडिया द्वारा हाल ही में फेसलिफ्टेड सेल्टोस मिड-साइज SUV पेश किया गया है और इस नई 2023 Kia सेल्टोस फेसलिफ्ट के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन या फिर डीलरशिप से आप सीधा ऑफलाइन बुक कराया जा सकता है।
बता दें की इसकी बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट से अभी होती दिख रही है और बाजार में यह हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी और भी SUV को सीढ़ी टक्कर देने फिरसे आ रही है और इसकी कीमतें अगले महीने सामने आती दिखेगी। ऐसे में आपको इस नई फेसलिफ्टेड Kia सेल्टोस के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बहुत से बदलाव किए गए हैं और इसी के साथ ही, कई और भी नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं जिसका फ्रंट और रियर, पहले भी ज्यादा आकर्षक हो गया है।
लेकिन साइड में अभी तक कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है जिनमे तीन इंजन ऑप्शन- 1.5L डीजल इंजन (115bhp/253Nm), 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115bhp/144Nm) और नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन (160bhp/253Nm) उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं पहले दो इंजन पुराने मॉडल में भी आते थे जो आखिरी वाला नया इंजन है।
साथ ही अब सेल्टोस में लेवल 2 ADAS उपलब्ध है, जिसमें पूरे 17 फीचर्स होने वाले है और इसके ADAS में फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल, ड्राइवर एटेंशन वार्निंग, रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कोलिजन असिस्टेंस, ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन वार्निंग और हाई बीम असिस्ट जैसे 17 फीचर्स इसमें मौजूद हैं।
हालाँकि, इसक और बात करे तो इसमें ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 8 स्पीकर के साथ बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, स्मार्ट 20.32 सेमी (8.0″) हेड-अप डिस्प्ले, डी-कट स्टीयरिंग व्हील, 8-वे पावर ड्राइवर सीट के साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर वाला 360 डिग्री कैमरा, LED साउंड मूड लाइट्स के साथ एंबियट मूड लाइटिंग मिलने वाला हैं।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम










