मात्र 10 हजार में घर ले आएं TVS Sport बाइक, 70km माइलेज के साथ कई एडवांस फीचर्स, जानें EMI प्लान
TVS Sport Bike : भारतीय मार्केट में TVS Sport एक पॉपुलर टू-व्हीलर है। कंपनी इस बाइक में EMI और डाउन पेमेंट ऑफर कर रही है।
TVS Sport Bike : भारतीय मार्केट में TVS Sport एक पॉपुलर टू-व्हीलर है। कंपनी इस बाइक में EMI और डाउन पेमेंट ऑफर कर रही है। इस बाइक के बिक्री की संख्या काफी बढ़ रही है। TVS Sport एक दमदार बाइक है। आप भी चाहें तो इस बाइक को बेस्ट ऑप्शन के बेस पर खरीद सकते हैं। आइये TVS Sport Bike की कीमत, EMI और डाउन पेमेंट से रिलेटेड जानकारी को जानते हैं।
TVS Sport Bike Price
TVS Sport बाइक दो वैरिएंट में पेश हुई थी। नई दिल्ली में इस बाइक के बेस वेरिएंट स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट (ES) अलॉय व्हील्स की ऑन-रोड प्राइस 72 हजार रुपये के लगभग है। साथ ही इस बाइक के टॉप वेरिएंट स्पोर्ट सेल्फ स्टार्ट (ELS) अलॉय व्हील वेरिएंट के ऑन रोड प्राइस 86 हजार रुपये के लगभग है।
TVS Sport Bike EMI Down and Payment
अगर आप TVS के इस बाइक के बेस वैरिएंट को नई दिल्ली में 10 हजार रुपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीदते हैं तो पहले आपको 62000 रुपये तक का लोन लेना पड़ेगा लेकिन यह लोन 9.7% की ब्याज दर पर मिलेगा। दर्शक को इस लोन को चुकाने के लिए 3 वर्षों तक प्रत्येक महीने 2 हजार रुपये की EMI भरनी होगी। आपको बता दें लोन और ब्याज दर आपकी क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा। अगर आपको इस बाइक के EMI Down and Payment से संबंधित जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
TVS Sport Bike Engine, Performance and Mileage
TVS Sport Bike में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन शामिल है। यह इंजन 7350 rpm पर 8.19 PS हॉर्स शक्ति और 4500 rpm पर 8.7 Nm का पीक टार्क जनरेट करती है। इस बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स का विकल्प भी शामिल है। अगर TVS Sport Bike के माइलेज की जानकारी दें तो इसमें 70 km/l तक का माइलेज क्षमता देती है। इसके अलावा इस स्पोर्ट बाइक की टॉप स्पीड 90 km/h है। टीवीएस स्पोर्ट बाइक में दो-पॉड एनालॉग इंस्टूमेंट पैनल, बल्ब के साइज की हेडलाइट और LED DRL और सेल्फ-स्टार्ट जैसे कई विशेषताएं मिलती हैं।
TVS Sport Bike Weight and Features
TVS के इस स्पोर्ट बाइक में 17 इंच की अलॉय व्हील दी गयी हैं और इस बाइक का वजन 112 kg है। इस बाइक में 10 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक शामिल है। इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 175 mm का है। इस स्पोर्ट बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में 5-स्टेप प्री लोड ट्वीन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन सेटअप मिलता है। इस बाइक में सेफ्टी के लिए 30 mm फ्रंट और 110 mm रियर ड्रम ब्रेक ऑप्शन मिलता है। यह स्पोर्ट्स बाइक कई कलर ऑप्शन ब्लैक रेड, ब्लैक ब्लू और व्हाइट पर्पल जैसे बहुत सारे रंगों में बेची जाती है।









