नई लुक में आएगी बुलेट 350, बेहतर लुक और फीचर्स के साथ बहुत कुछ नया
बुलेट 350 के दिवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, क्योंकि मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में मार्केट में लीड पर रहने वाली रॉयल एनफील्ड

बुलेट 350 के दिवानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, क्योंकि मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में मार्केट में लीड पर रहने वाली रॉयल एनफील्ड अपने 350cc पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने के मिशन पर चल रही है। ऑल न्यू प्लेटफॉर्म और जे-सीरीज इंजन पाने वाली यह पहली बाइक Meteor 350 थी, जो 2020 में लॉन्च हुई थी। बता दें कि, पिछले साल न्यू-जेन क्लासिक 350 को लॉन्च हुई थी और इस साल नई हंटर 350 को लॉन्च किया गया है। और अब बुलेट 350 को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है।
जानें कितना बदल जाएगी ये बाइक?
नई-जेन बुलेट अपने पुराने बोल्ड लुक के साथ ही बाजार मेकी उतारी जाएगी। अपने पुराने मॉडल की जैसे ही बाइक बिल्कुल देसी लुक और बोल्ड रोड प्रजेंस के साथ नजर आएगी। इसे टेस्टिंग के चलते कई बार स्पॉट किया गया है, जिसमें कुछ बदलाव में इसका एक नया हेडलैम्प और टेललैंप भी नजर आता हैं।
जाने फीचर्स:
इसकी रेट्रो थीम काफी हद तक पुराणी जैसी ही है, जिसमें राउंड हेडलैंप और टर्न इंडिकेटर्स, क्लासिक टियर-ड्रॉप शेप्ड फ्यूल टैंक, साइड में पुराने स्कूल यूटिलिटी बॉक्स, ब्रॉड रियर मड गार्ड और वायर-स्पोक व्हील्स जैसे सभी फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इसके बारे में अभी तक रॉयल एनफील्ड से कोई ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है।
जानें कलर ऑप्शन:
आपको बता दें कि, न्यू-जेन बुलेट 350 के लिए नए कलर ऑप्शन भी इस बार लाएं जाएंगे। अपने मौजूदा लुक में बुलेट का ब्लैक, ओनिक्स ब्लैक और बुलेट सिल्वर के रंग ऑप्शन में पेश होते है। लेकिन Bullet ES वैरिएंट में रीगल रेड और रॉयल ब्लू कलर का भी ऑप्शन भी मिल सकता हैं।
कैसा होगा इंजन?
अगर बात करें इसकी इंजन कि तो न्यू-जेन बुलेट नए 350cc प्लेटफॉर्म का प्रयोग करेगा, जो हल ही में Meteor और नए क्लासिक 350 में है। इंजन नई जे-सीरीज यूनिट होगी, जो 20.2 बीएचपी से ज्यादा पावर और 27 एनएम की पीक टॉर्क पैदा करने में योग्य है। इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से मिलाया गया है। मौजूदा 350cc इंजन 19.1 bhp पर थोड़ा कम पावर देखने को मिलता है। हालांकि, टॉर्क 28 एनएम से ज्यादा है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां










