नए साल पर खरीद रहे है वाहन? सरकार का यह ऐलान कर देगा खुश
अगर आप नए साल पर कोई वाहन खरीदने जा रहे है तो आपकी चांदी होने वाली है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है

अगर आप नए साल पर कोई वाहन खरीदने जा रहे है तो आपकी चांदी होने वाली है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है, इस आलान के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों की मौज आ जाएगी।
आपकों बता दे कि राज्य सरकार की तरह केंद्र सरकार भी देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ावा देने के लिए कई प्लान बना रही है। ऐसे में नितिन गडकरी कई बार कहा है कि देश में जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल का बूम आने वाला है।
जानकारी के अनुसार, यूपी समेत कई राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सब्सिडी का ऐलान किया जा चुका है। कयास लगाए जा रहे है कि केंद्र सरकार भी जल्द ही इस पर कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है।
जिसके बाद आम आदमी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो जाएगा। परिवहन मंत्री की ओर से इसके संकेत दिए जा चुके हैं।वहीं, केंद्र सरकार देश में प्रदूषण को लेकर काफी चिंतत है, जिसके कारण देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
साथ ही सरकार इन वाहनों पर छूट देने का प्लान बना रही है। माना जा रहा है कि नए साल से ही इलेक्ट्रिक वाहनों को नई दिशा मिलने वाली है। ऐसा करने से पेट्रोल-डीजल की महंगाई का साथ साथ प्रदूषण से राहत मिलेगी।
सरकार के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की तुलना में इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाना सस्ता पड़ता है। अगर हिसाब लगाया जाए तो पेट्रोल की गाड़ी को चलाने के लिए 7 रूपये प्रति किमी का खर्च आता है। अगर इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाते हैं तो उसमें 1 रूपये किमी तक का खर्च आता है।
अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल की मुख्य समस्या की बात की जाए तो वो है चार्ज करने की परेशानी। अक्सर ऐसे वाहनों पर चलने वाले लोगों से यही एक शिकायत सुनने को मिल जाती है।
जिसके चलते दिल्ली एनसीआर सहित देश के मुख्य स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट्स भी स्थापित करने को लेकर बात चल रही है। जिसके बाद चार्जिंग की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
ये भी पढ़े: भारत में अगले महीने लॉन्च होगी MG की ये मिनी इलेक्ट्रिक कार, जानिए फीचर्स और कीमत










