यहां 50 हज़ार रूपये से कम कीमत में मिल रही हैं कारें, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये बातें
आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको 50 हजार रूपये से भी कम कीमत में आराम से मिल जाएगी.

Second Hand Cars: मौजूदा समय में नई गाड़ियों की डिलीवरी में काफी ज्यादा इंतेजार करना पड़ता है, ऐसे में लोग पुरानी गाड़ियों की तरफ अपनी रूची दिखाने लगे है.
वहीं कई बार देखा जाता है कि नई गाड़ियां काफी मंहगी होती है जिसे कई लोग खरीदने में असमर्थ होते है तो ऐसे में पुरानी गाड़ी लोगों के लिए अच्छा विकल्प होती है.
अब अगर आप भी कार लेने की सोच रहे हैं और आपके पास ठीक-ठाक सा बजट नही है तो आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जो 50 हजार से कम कीमत में आपको मिल जाएगी. इन कारों के बारे में हमे मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट से पता चला है.
Maruti Swift VDI
यहां आपको एक Maruti Swift VDI कार मिल रही है जो कि बिक्री के लिए विजयवाड़ा में मौजूद है. इसकी कीमत मात्र 30 हज़ार रूपये है. ये कार 2012 मॉडल की है जो कि जो अभी तक 115337 KM चल चुकी है. ये आपको डीजल इंजन के साथ मिलेगी, बता दें कि इस फर्स्ट ओनर कार का नंबर विजयवाड़ा का ही है.
Maruti Alto LXI
इसके बाद यहां पर आपको Maruti Alto LXI भी देखने को मिलेगी, ये कार बिक्री के लिए बुज में उपलब्ध है, इसकी कीमत 40 हजार रूपये रखी गई है. ये कार 2008 मॉडल की है, जो अभी तक 135725 KM तक चल चुकी है साथ ही आपको इस कार में पट्रोल इंजन मिलेगा. इस फोर्थ ओनर कार का नंबर भुज का ही है.
Maruti Wagon R LXI
आपको यहां Maruti Wagon R LXI भी मिल रही है. ये कार 2006 मॉडल की है और अब तक 75730 KM चल चुकी है, इसमें पेट्रोल इंजन है. इस फोर्थ ओनर कार का नंबर आगरा का है. इस कार की कीमत 45 हजार रूपये है.
Maruti 800 STD BSII
आपको यहां पर Maruti 800 STD BSII कार भी देखने को मिल जाएगी, जो कि बिक्री के लिए पानीपत में उपलब्ध है. ये कार 2008 मॉडल की है, जो अब तक 82367 KM चल चुकी है. इसमें पेट्रोल इंजन है. इस फर्स्ट ओनर कार का नंबर पानीपत का है. इस कार की कीमत 50 हजार रुपये रखी गई है
(हम किसी को भी पुरानी कार खरीदने का सुझाव नहीं देते हैं. यह खबर सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है)
ये भी पढ़ें: इस महीने लॉन्च हो रही है बेहतरीन लुक के साथ ये इलेक्ट्रिक SUV, जानिए पूरी डिटेल्स










