क्या आपके पास भी CNG वाली कार है? तो ध्यान दें वरना गर्मियों में हो सकता हैं नुकसान
भारत में पिछले कुछ समय से CNG से चलने वाली कार काफी फेमस है। ऐसा इस लिए हैं क्योंकि ईंधन सस्ता होने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल भी है।

भारत में पिछले कुछ समय से CNG से चलने वाली कार काफी फेमस है। ऐसा इस लिए हैं क्योंकि ईंधन सस्ता होने के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल भी है। लेकिन CNG के कार को ज्यादा देखभाल की आवशयकता होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे देखभाल के साथ आप अपनी CNG कार को लंबे समय तक इस्तेमाल कर पाएंगे।
पार्किंग
आपको यह सला दी जाती है कि हमेशा अपनी कार को छांव में पार्क करे। ऐसा इस लिए क्योंकि CNG की कार में गैस होती है जो पेट्रोल से जल्दी वाष्पित होती है। इसके साथ धुप में गाड़ी ज्यादा गर्म हो जाती है। इसलिए गाड़ी को हमेशा छाया में पार्क कीजिए।
ऑटमैटिक ईंधन का मोड़ ऑन करें
इसमें कार पहले पेट्रोल मोड़ पर काम करती है और जब पेट्रोल खत्म हो जाता है तो CNG मोड अपने आप ऑन होता है। यह मोड़ कार की इंजन के लिए फायदेमंद है।
स्पार्क स्रोत
CNG वाहन और बाकी वाहन के स्पार्क स्रोत में अंतर होता है क्योंकि CNG वाहन के स्पार्क स्रोत और उसके धातु के सिरे के बीच मौजूद गैप बहुत कम होता है। इसलिए आप स्पार्क स्रोत को समय-समय पर चेक करें।
एयर फिल्टर को साफ़ करें
CNG गाड़ियों में एयर फिल्टर में जल्द ही धूल जम जाती है। ऐसे में आप समय-समय पर एयर फिल्टर को साफ़ करें।
CNG सिलेंडर की जांच कराए
समय-समय पर यह सलाह दी जाती हैं कि CNG मोड पर गाड़ी को ज्यादा देर ना चलाए। इसके साथ एक और सला हैं कि CNG सिलिंडर को समय-समय पर चेक कराए।
यह भी पढ़े: भारत में महज 26 दिनों के अंदर पहाड़ों में बना डाली सुरंग










