इस नए नियम के चलते अप्रैल से बंद होने जा रही है यह 17 कारें, यहां देखें लिस्ट
अप्रैल 2023 से भारत में कुछ वाहनों के लिए नए उत्सर्जन नियम शुरू होने वाली है। जिन्हे RDE या रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स भी कहा जाएगा।

आने वाले साल अप्रैल 2023 से भारत में कुछ वाहनों के लिए नए उत्सर्जन नियम शुरू होने वाली है। जिन्हे RDE या रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन नॉर्म्स भी कहा जाएगा। इस नियम के लागू होने से कई कंपनियां अपने डीजल वाली सभी गाड़ियों को बंद कर रही है। जबकि पेट्रोल कारों में भी कुछ परिवर्तन किये जाएंगे। जो भी इन नियमों को नहीं अपनाएगा, उन गाड़ियों को अगले साल से बंद कर दिया जाएगा। यहां हम ऐसी ही कुछ 17 गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो की अप्रैल से पहले बंद हो जाएंगी। पर उससे पहले आपको इस नियम को समझते हैं।
क्या है रियल टाइम ड्राइविंग एमिशन?
दरअसल, अभी तक कारों का उत्सर्जन स्तर को लैब में टेस्ट करवाया जाता था। पर अब यह पाया गया कि जब भी गाड़ी का वास्तविक जीवन में प्रयोग किया जाता है, तो उसका उत्सर्जन लेवल में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में अब सरकार ने चार-पहिया पैसेंजर तथा कमर्शियल वाहनों का उत्सर्जन लेवल बार-बार चेक करने का एक नियम लागू है। जिसके लिए अब वाहनों में डिवाइस लगाने पड़ेंगे।
एडवांस एमिशन नॉर्म्स को अच्छे से पूरा करने के लिए वाहनों में ऐसा डिवाइस लगाना होगा जो चलती गाड़ी के एमिशन लेवल को देख। ऐसे में कंपनी की प्रोडक्शन की कीमत भी बढ़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव डीजल वाली कारों पर देखने को मिलेगा। ऐसे में कई कंपनियां अपनी कारों को बंद करने की सोच रही है। यहां देखें ऐसी 17 कारों की लिस्ट:
1. Hyundai: i20 Diesel, Verna Diesel,
2. Tata: Altroz Diesel
3. Mahindra: Marazzo, Alturas G4, KUV100
4. Skoda: Octavia, Superb
5. Renault Kwid 800
6. Nissan Kicks
7. Maruti Suzuki Alto 800
8. Toyota Innova Crysta Petrol
9. Honda: City 4th Gen, Amaze Diesel, Jazz, WR-V

यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन









