जल्द लॉन्च होने वाली है 500 Km की रेंज वाली Electric SUV, मिलेगी इतनी अधिकतम स्पीड
एक नई इलेक्ट्रिक गाडी जल्द ही लॉन्च होने वाली है जिसको एक भारतीय स्टार्टअप प्रावेग (Pravaig) द्वारा अगले महीने नवंबर में लॉन्च किया जा रहा है

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर चल रहा है और लोगों द्वारा पेट्रोल – डीज़ल की गाड़ियों से छुटकारा दिलाया जा रहा है ताकि प्रदूषण को कम किया जाए। ऐसे में एक नई इलेक्ट्रिक गाडी जल्द ही लॉन्च होने वाली है जिसको एक भारतीय स्टार्टअप प्रावेग (Pravaig) द्वारा अगले महीने नवंबर में लॉन्च किया जा रहा है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि अब हर कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन निकाल रही है और ऐसे में एक भारतीय स्टार्टअप प्रावेग (Pravaig) द्वारा भी जल्द एक बेहतरीन गाडी नवंबर में लॉन्च होने वाली है जो कि एक SUV है। इस नई एसयूवी के नाम को लेकर अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन कंपनी ने दावा किया है कि यह कार फुल चार्ज करने पर 500 Km चल सकेगी और इसकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है जो अभी तक पेट्रोल-डीजल कारों में भी नहीं मिलती है।
इसके बारे में खुद कंपनी ने जानकारी दी है और ट्वीट में बताया है कि कार की लॉन्चिंग नई इलेक्ट्रिक एसयूवी नवंबर माह के आखिर में लॉन्च होगी। साथ ही ट्वीट में एसयूवी का टीजर जारी किया गया है और टीजर में कार का शानदार लुक दिखाई दे रहा है और कहा जा सकता है कि यह एक बहुत ही शानदार एसयूवी होगी।
D-41#Pravaig #ElectricVechicle #Launch #India #Dayminus41 pic.twitter.com/rsgrWDmbKw
— Pravaig Dynamics (@pravaigdynamics) October 15, 2022
सिंगल चार्ज में सीधा 500 किलोमीटर
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि नई एसयूवी जबरदस्त रेंज देगी जिसमे इसको एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 504 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी, यानि जयपुर से दिल्ली जाकर वापिस भी लौट सकेगी। इस कार की बैटरी में सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इतना ही नहीं ये महज 30 मिनट में ही 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी जो कि बहुत बेहतरीन है।
साथ ही इसकी स्पीड कि बात करे तो ये इस एसयूवी को 200 किलोमीटर प्रति घंटा तक की अधिकतम स्पीड पर चलाया जा सकेगा और सबसे बड़ी बात यह सिर्फ 4.3 सैकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेगी।
ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध










