Mahindra की तरफ से आने वाली है सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार, 2 सेकेंड्स में 100kmph

अब दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा (Mahindra) भले ही फिलहाल चौथे नंबर पर हो, लेकिन बहुत से मामलों में यह बाकी सभी कंपनियों से आगे पहुंच चुकी है

भारत में अब तकरीबन सभी कंपनिया पेट्रोल – डीज़ल और CNG गाड़िया छोर इलेक्ट्रिक की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में अब दिग्गज कार निर्माता महिंद्रा (Mahindra) भले ही फिलहाल चौथे नंबर पर हो, लेकिन बहुत से मामलों में यह बाकी सभी कंपनियों से आगे पहुंच चुकी है।

बता दें कि महिंद्रा द्वारा हाल ही में भारत में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार को पेश कर दिया है और इस कार का नाम Pininfarina Battista इलेक्ट्रिक हाइपरकार है जिसे 2023 हैदराबाद ई मोटर शो में पेश क्या गया था। वही यह हाइपरकार इतनी फास्ट है कि आपकी पलक झपकते ही 100kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। फिलहाल इसे पेश ही किया गया है और इसकी कीमतों का ऐलान लॉन्चिंग के समय किया जाएगा।

वास्तव में तो यह एक दुर्लभ इलेक्ट्रिक सुपरकार है जिसका इस्तेमाल भारत में ईवी की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है और इसे सीमित संख्या में बनाया जायेगा। साथ ही Battista Hypercar को इटली के लग्जरी ब्रैंड पिनिनफेरिना (Pininfarina) ने डिजाइन और डिवेलप किया है और यह कंपनी महिंद्रा के मलिकी में आने वाली है।

इस इलेक्ट्रिक कार में क्या है खासियत

इसके बारे में और बात करें तो रिपोर्ट्स द्वारा यह हाइपरकार इतनी फास्ट है कि सिर्फ 1.86 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है और इसमें एरोडायनामिक्स और आधुनिक डिज़ाइन भी दिया गया है। साथ ही इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं, जो 1,900PS की अधिकतम पावर और 2,300Nm का टार्क जेनरेट करने कि क्षमता रखती है और यह अन्य सुपरकारों से दोगुना आउटपुट है।

हालाँकि,इसमें 120kWh बैटरी पैक दिया गया है जो कि फुल चार्ज में 476 किमी तक चल सकती है और इसका चार्जिंग सिस्टम भी अल्ट्रा-फास्ट बताया गया है जिससे इस कार की बैटरी 25 मिनट के अंदर 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!