दनादन बिक रहा यह स्कूटर, खरीदने के लिए शोरूम में लगी लंबी लाइन!
Honda Activa: देश में काफी कंपनियों के स्कूटर हैं जिनमें आप दाम और परफॉर्मेंस के अनुसार अपनी पसंद से ले

Honda Activa: देश में काफी कंपनियों के स्कूटर हैं जिनमें आप दाम और परफॉर्मेंस के अनुसार अपनी पसंद से ले सकते हैं, हालांकि जब बात की जाए है टॉप सेलिंग स्कूटर की तो इसमें जगह बनाई है Honda के पॉपुलर Activa स्कूटर ने, जिसे लेने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त भीड़ नज़र आ रही है. आपको बता दें कि ये स्कूटर इस साल का टॉप सेलिंग स्कूटर बन गया है जिसे धड़ल्ले से बुकिंग मिल रही है और दनादन स्टॉक भी खाली हो रहा है.
क्या कहती है रिपोर्ट
बीते अक्टूबर की बात की जाए तो सेल्स रिपोर्ट में टॉप 10 स्कूटर्स की लिस्ट में 6.64 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है जो सालानासे 27 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी है. इनमें पहली पोजीशन पर Honda Activa है जिसे 2.66 लाख से ज्यादा नए कस्टमर मिले हैं. टॉप 10 की लिस्ट में ओला और बजाज के साथ ही टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी मौजूद रहे हैं.
Honda Activa
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया का Activa स्कूटर इस बीते अक्टूबर में 2,66,806 यूनिट्स की बिक्री के साथ 22 की इयरली ग्रोथ दर्ज कर छुआ है. इसके 6जी मॉडल की कीमत 77 हजार रुपये से शुरू होती है और यह लोगों के बजट में आसानी से फिट हो जाता है.
TVS Jupiter
इस लिस्ट में दूसरा नाम TVS Jupiter का भी मौजूद है जिसने बिक्री के मामले में होंडा एक्टिवा को भी जोरदार टक्कर दी है. अक्टूबर के माह में इसके 1,09,702 यूनिट्स की बिक्री हुई है. इयरली ग्रोथ की बात की जाए तो इस वर्ष यह 19.47 परसेंट रही है.
Suzuki Access
इस लिस्ट में तीसरा नाम Suzuki Access स्कूटर का है जिसे अक्टूबर महीने में 74,813 ग्राहकों ने खरीदा है और इसकी इयरली ग्रोथ 31 परसेंट रही है.
यह भी पढ़ें: Delhi Murder: दिल्ली के पंचशील पार्क में 64 वर्ष के बुजुर्ग की हत्या, जानें वजह









