Honda City पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, इन 4 धांसू गाड़ियों पर भी ऑफर!
आगर आप भी गाड़ी खरीदना का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है। होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर

आगर आप भी गाड़ी खरीदना का सोच रहे है तो यह खबर आपके लिए है। होंडा कार्स इंडिया ने नवंबर 2022 में अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर निकाल रही है. आपको बता दें, यह कंपनी अपने वाहनों पर 63,000 रुपये तक का आपको लाभ दे रही है, जो 30 नवंबर 2022 तक वैलिड हैं. होंडा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो सिटी, अमेज, डब्ल्यूआर-वी और जैज भी शामिल हैं. इन सभी गाड़ियों पर आपको ऑफर दिया जाएगा। हालांकि होंडा सिटी के हाइब्रिड मॉडल पर कोई ऑफर नहीं चल रहा है.
Honda WR-V
होंडा अपनी WR-V क्रॉसओवर पर 30,000 रुपये की नकद लेने पर छूट दे रही है. ग्राहक इसके बजाए 36,144 रुपये की फ्री एक्सेसरीज का विकल्प भी चुन सकते हैं. इसके अलावा अगर ग्राहकों को अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ-साथ 10,000 रुपये का फायदा भी मिलेगा. कंपनी की तरफ से 5000-5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर भी दिया जाएगा।
New Honda City
होंडा कार इंडिया अपनी सबसे ज्यादा लोंगो द्वारा सेडान सिटी खरीदे जाने वाली कार है, जिस पर कंपनी आपको 60,000 रुपये तक के ऑफर्स दे रही है. इसमें 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट लाभ के साथ-साथ आपको 30,000 रुपये तक की नकद छूट भी मिलेगी. इसके अलावा, पुरानी कार को रेप्लस करने पर 10,000 रुपये की छूट के साथ-साथ 7,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा. इतना ही नहीं साथ में आपको 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है.
Honda Amaze
Honda Amaze सब-कॉम्पैक्ट सेडान पर 10,000 रुपये की आपको नकद छूट के साथ-साथ 3,000 रुपये के कॉर्पोरेट लाभ और 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है.
Honda Jazz
होंडा अपनी जैज़ पर साफ़ तौर पर कोई नकद छूट नहीं दे रही है. हालांकि, लोगो को 7,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ पुरानी कार को रिप्लेस करने पर 10,000 रुपये की छूट मिल रही है. अपर कॉर्पोरेट छूट और लॉयल्टी बोनस क्रमशः 3,000 रुपये और 5,000 रुपये है.
Honda City
चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी पर सिर्फ आपको 5,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिलेगा. और वहीं, Honda City e: HEV हाइब्रिड पर किसी तरह का कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं है.
यह भी पढ़ें: गुरुपर्व के अवसर पर आज निकाले जाएंगे नगर कीर्तन, इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम










