Honda अगले महीने ला रही है अपनी नई धाकड़ SUV, Hyundai और Kia को देगी टक्कर
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) द्वारा बताया जा रहा है कि इसकी आने वाली नई SUV का नाम ‘होंडा एलीवेट’ (Honda Elevate) होने वाला है

Honda द्वारा भारत में अपनी पहली कॉन्पैक्ट SUV लाने वाली है और इसकी चर्चा ये आयी है कि इस कार को अगले महीने 6 जून को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में अब कंपनी एक-एक करके अपनी नई SUV की डिटेल्स का खुलासा करने वाली है लेकिन आज यानि बुधवार को कंपनी ने इस एसयूवी के नाम का खुलासा किया है।
बता दें की होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) द्वारा बताया जा रहा है कि इसकी आने वाली नई SUV का नाम ‘होंडा एलीवेट’(“Honda Elevate”) होने वाला है और अभी तक इस नाम को लेकर सिर्फ दावे ही किए जा रहे थे लेकिन अब कंपनी द्वारा भी इसकी पुष्टि कर दी है जहां इसका सीधा मुकाबला अब Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी बहुत सी गाड़ियों के साथ होने वाला है।
इसके बारे में और बात करे तो नई एलीवेट को एक ग्लोबल मॉडल के रूप में पेश किया गया किया गया है और यह होंडा की बिलकुल नई मिड-साइज़ SUV होने वाली है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर अब भारत में अगले महीने जून में हो जायेगा।
इंजन और फीचर्स
अब बात रे इसके दमदार इंजन और फीचर्स की तो होंडा की लॉन्च होने वाली नई SUV में आपको 1.5 लीटर एटकिंसन साइकिल और 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन के अलावा एक अलग हाइब्रिड सेटअप भी मिलने वाला है।ऐसे में हाइब्रिड सेटअप भी आपको 109bhp पावर और 253Nm टॉर्क प्रदान करता दिखेगा।
हालाँकि, इस एसयूवी में आपको रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, कोलिशन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और ऑटो हाई-बीम जैसी बहुत सी बेहतरीन विशेषताएं देखने को मिलेगी और इसकी कीमत का अंदाजा लगाए तो ये लगभग 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण










