होंडा की SUV कार ने मचाया धमाल, Hyundai Creta जैसी कारों को देगी टक्कर

Honda ने अपनी मिड साइज एसयूवी कार का एक शानदार प्रोडक्शन वर्जन अच्छी तरह से तैयार कर लिया है. और यह कार अब जल्द ही लॉन्च होने वाली है...

Honda ने अपनी अपकमिंग मिड साइज एसयूवी कार का एक शानदार प्रोडक्शन वर्जन अच्छी तरह से तैयार कर लिया है. और यह कार अब जल्द ही लॉन्च होने वाली है. बता दें यह एक मिड साइज एसयूवी कार है और इसका मुकाबला हुंडई की क्रेटा के साथ भी हो सकता है बताते चलें कि भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी कार के सेगमेंट में हुंडई क्रेटा की बादशाहत अभी भी बरकरार है, और उसके बाद अब किआ सेल्टोस को भी काफी पसंद किए जाने लगा है.

बता दें होंडा ने इंडोनेशिया के लिए बिलबोर्ड जारी भी किया है, लिखा है कि व्हीलिंग सून. यह एक शानदार ग्लोबल लॉन्चिंग हो सकती है. जानकारी के अनुसार होंडा की इस अपकमिंग कार का नाम होंडा आरएस एसयूवी होगा. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दावा किया गया है कि अभी इसे कॉन्सैप्ट वर्जन के रूप में पेश किया जायेगा।

इंडोनेशिया में 2022 Gaikindo Indonesia International Auto Show का आयोजन भी होने जा रहा है. इस मोके पर होंडा अपनी एसयूवी कार को पेश कर सकता है. और इस पर डब्ल्यूआर-वी नेमप्लेट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. बिलबोर्ड में शो किए गए कार के पोस्टर से ये पता चलता है कि यह डुअल टोन में लॉन्च होनी वाली है।

साथ ही इसमें फॉरवर्ड डिपिंग बोनेट स्ट्रक्चर का इस्तेमाल भी किया गया है. इसके बोनट पर एक आकर्षक हेडलैंप का इस्तेमाल भी किया गया है. और इसकी हेडलैंप को चारों और से एलईडी लाइट्स से कवर किया गया है. और इसे अच्छा बनाने के लिए पीछे की तरफ भी पॉवर फुल एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है.

होंडा मिड साइज एसयूवी कार के डाइमेंशन की अगर बात करें तो इसकी लेंथ 4.2 मीटर तक भी हो सकती है. जबकि व्हीलबेस पांचवीं जनरेशन के लिए होंडा सिटी जैसी हो सकती है. इंडोनेशिया में पेश होने वाली इस कार के स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने भी आ चुके हैं.

बता दे होंडा की इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाली एसयूवी(SUV) कार में 1.5 लीटर का फॉर सिलेंडर और आई वीटीईसी पेट्रोल इंजन का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा. साथ ही यह इंजन हाइब्रिड और पेट्रोल वर्जन में भी लॉन्च हो सकता है. अब इस कार की टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी कारों के साथ हो सकती है

Tax Partner

ये भी पढ़े: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी ख़बर आई सामनें, सरकार ने बदला बड़ा नियम

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!