बाइक का ब्रेक जाम हो तो कैसे रहे सुरक्षित? जाने तरीका
Bike Brake Jam: बाइक का ब्रेक जाम होना एक आम सी स्थिति है जिसके पीछे की वजह है, देख रेख की कमी और लोकल पार्ट्स. अगर यह स्थिति

Bike Brake Jam: बाइक का ब्रेक जाम होना एक आम सी स्थिति है जिसके पीछे की वजह है, देख रेख की कमी और लोकल पार्ट्स. अगर यह स्थिति अचानक आए तो आप एक्सीडेंट का शिकार भी होते हैं. ऐसा ना हो और आप एक दम सुरक्षित तरीके से आप बाइक को रोक सकें इस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे आप एक्सीडेंट जैसी हालत से बच सकते हैं और सुरक्षित तरीके से अपनी बाइक को रोक सकते हैं.
1. घबराएं नहीं और मानसिक रूप से शांत रहें
सबसे पहले आप खुद को शांत करें। और घबराने से स्थिति और खराब होती है.
ब्रेक को बार-बार जोर से दबाने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे हालत भी काफी खराब हो सकती है.
2. क्लच को दबाएं और गियर को न्यूट्रल करें
क्लच को धीरे-धीरे दबाएं और बाइक को न्यूट्रल में डालें.
इससे बाइक का इंजन बाइक की गति को प्रभावित करना बंद कर देगा.
3. रफ्तार को धीरे-धीरे कम करें
एक्सीलेटर (थ्रॉटल) छोड़ दें ताकि इंजन ब्रेकिंग के माध्यम से गति कम हो.
इंजन ब्रेकिंग बाइक को रुकने में मदद करेगी, लेकिन यह तभी संभव है जब ब्रेक पूरी तरह से जाम न हुआ हो.
4. पैर का उपयोग करें (फुट ब्रेक हो तो)
अगर रियर ब्रेक काम कर रहा हो, तो धीरे-धीरे उसे दबाएं.
रियर ब्रेक अधिक सुरक्षित होता है, क्योंकि यह बाइक को संतुलन में रखने में मदद करता है.
5. साइड में ले जाएं
बाइक को धीरे-धीरे सड़क के किनारे और सुरक्षित किसी जगह पर ले जाएं. सामने देख कर अपना रास्ता चुनें और ट्रैफिक से बचें.
6. पैरों से रुकने में मदद करें
यदि ब्रेक पूरी तरह से जाम है और बाइक रुकने का नाम नहीं लेती, तो अपने पैरों को जमीन से उसको घसीटकर बाइक की स्पीड को कम करें. ऐसे संतुलन को बनाए रखें और सावधानी बरतें.









