अप्रैल में छाई Hyundai Creta, बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Hyundai CRETA Sale: Hyundai Motor India limited (HMIL) की हुंडई क्रेटा एक बार फिर लगातार दूसरे माह में भारतीय ऑटोमोबाइल

Hyundai CRETA Sale: Hyundai Motor India limited (HMIL) की हुंडई क्रेटा एक बार फिर लगातार दूसरे माह में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी बनकर सामने आई है. हुंडई क्रेटा ने अप्रैल 2025 में 17,016 यूनिट की बिक्री लेकर आये, जिसमें वर्ष -दर-वर्ष 10.2% की वृद्धि हुई. देश में एसयूवी सेगमेंट के लिए स्टैण्डर्ड को सेट करते हुए हुए, हुंडई क्रेटा ने जनवरी से लेकर अप्रैल 2025 तक 69,914 यूनिट की क्यूमलेटिव सेल के साथ देश की सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी के रूप में अपनी जगह बनाए रखी है.
ग्राहकों ने दिखाया भरोसा
इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से एक बात तो साफ़ है कि ग्राहक क्रेटा एसयूवी पर काफी विश्वास करते हैं. क्रेटा की इस एक दम बढ़िया परफॉर्मेंस ने अप्रैल 2025 में एचएमआईएल की डोमेस्टिक सेल में एसयूवी के कंट्रीब्यूशन को 70.9% के ऑल टाइम हाई पर पहुंचाने में सहयता की है. इस डेटा से ये भी समझने में सहायता मिल रही है कि ग्राहकों को इसके फीचर्स और इसकी जोरदार खासियतें भी पसंद आ रही हैं.
अब तक बिक गईं 12 लाख से ज्यादा कारें
लॉन्च के बाद से क्रेटा के 1.2 मिलियन से ज़्यादा यूनिट बिक चुके हैं एक दशक से ज़्यादा पहले लॉन्च हुई क्रेटा अपने बोल्ड डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और दमदार ड्राइविंग परफॉरमेंस के साथ एक सेगमेंट बेंचमार्क बन गई है. मौजूदा जनरेशन की क्रेटा आधुनिक भारतीय ग्राहकों की मांगों को पूरा करती हैं. क्रेटा भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा SUV में से एक बनी हुई है. जैसे-जैसे हुंडई अपनी सफलता पर आगे बढ़ रही है, उम्मीद है कि क्रेटा भारत के SUV बाज़ार और हुंडई की मोबिलिटी ट्रांसफ़ॉर्मेशन जर्नी में सबसे आगे रहेगी.









