Hyundai Creta Down Payment: अगर लेना चाहते है हुंडई क्रेटा, तो जानें EMI प्रोसेस!
भारत में हुंडई की गाड़ियों का क्रेज काफी है. लोग हुंडई की गाड़ियों की मजबूती और पॉवर से काफी खुश रहते हैं, हुंडई की क्रेटा भारत

भारत में हुंडई की गाड़ियों का क्रेज काफी है. लोग हुंडई की गाड़ियों की मजबूती और पॉवर से काफी खुश रहते हैं, हुंडई की क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में है. हालांकि यह थोड़ी महंगी गाड़ी है, पर लोग इसके बेहतरीन फीचर्स तथा माइलेज के लिए इतना खर्च करने के लिए तैयार होते हैं. अगर आप भी हुंडई क्रेटा खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताएंगे.
कीमत और डाउन पेमेंट
यदि आप एक नौकरीपेशा इंसान हैं और आपके लिए हुंडई क्रेटा खरीदने के लिए वन एक बार पेमेंट करना मुश्किल है तो आप इसे डाउन पेमेंट लेकर इसका एक मामूली सा रकम किस्त के रूप में पर दे सकते हैं. आपको बता दें कि दिल्ली में क्रेटा की ऑन-रोड प्राइस 12 लाख 80 हजार रुपये है. जिसको लेने के लिए फीसदी पर कार लोन मुहैया करेगा.
EMI और सैलरी
यदि आप लोन की रकम 4 वर्ष के लिए लेते हैं तो आपको 9.8 प्रतिशत की दर से हर माह 28 हजार रुपये बैंक को देने पड़ेंगे. जिसके लिए आपकी मासिक सैलरी कम से कम 80 हजार रुपये होनी चाहिए.
इंजन
हुंडई क्रेटा एक बेस्ट फैमिली कार है. इस कार को कंपनी ने 1.5-लीटर के तीन इंजन वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया है. इसमें नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, एक टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और एक डीजल इंजन के अलग-अलग वैरिएंट मिलते हैं. इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन, इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है.
सेफ्टी फीचर्स
इस कार में आपको ADAS लेवल-2 की सेफ्टी मिलती है, वहीं इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ-साथ और भी बहुत कुछ मिल जाता है. इस कार का मार्केट में मौजूद किआ सेल्टोस, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से सीधा मुकाबला है.









