Hyundai ने लॉन्च की बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के साथ ये नई सेडान, 7 लाख से भी कम कीमत
इस कंपनी द्वारा फीचर्स और कीमत से लोग इसकी गाड़िया पसंद करते है, अब कंपनी द्वारा Hyundai Aura सेडान का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है

हुंडई मोटर इंडिया द्वारा बहुत सी नए साल में गाड़िया लांच कि जा रही है। साथ ही इस कंपनी द्वारा बेतरीन फीचर्स और कीमत से लोग इसकी गाड़िया पसंद करते है। ऐसे में अब कंपनी द्वारा अपने Hyundai Aura सेडान का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। जानिए पूरी खबर
बता दें कि इस नयी लॉन्चड Hyundai Aura कि शुरुआती कीमत 6,29,600 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। साथ ही नए मॉडल में इस कार के एक्सटीरियर के साथ सेफ्टी फीचर्स को भी इस बार अपडेट कर दिया गया है। ऐसे मे अब इसे 30 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं, जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग और ऑप्शन के तौर पर 6 एयरबैग शामिल हैं। वही नई हुंडई ऑरा को 6 मोनोटोन एक्सटीरियर कलर्स में लाया गया है, जिसमें आपको स्टारी नाइट एक नया रंग देखने को मिलेगा।
ऐसे में बात करे इसके एक्सटीरियर की तो इसमें ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और फ्रंट बम्पर पर नए LED डे-टाइम रनिंग लैंप (DRL) मिलते हैं। इतना ही नहीं इसके फ्रंट बम्पर को रि-डिज़ाइन किया गया है और 15 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स भी इसमें उपलब्ध होंगे। रियर प्रोफ़ाइल में सीके एक रियर विंग स्पॉइलर है जो स्पोर्टियर और बोल्डर इसको दिखाता है जबकि रियर क्रोम गार्निश लुक बेहतर बनाता है।
ये है इंटीरियर
इंटीरियर कि तो बात करे तो इसमें एक नया सीट फैब्रिक डिज़ाइन, गियर नॉब पर क्रोम फिनिश, पार्किंग लीवर टिप के साथ-साथ दरवाजे के हैंडल के अंदर मेटल फिनिश और नई सीट अपहोल्स्ट्री लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब जैसे अपडेट किया है। साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल शामिल होंगे।
इंजन और पावर
हालाँकि, इसके बारे में और बात करे तो नई हुंडई ऑरा फर्स्ट इन सेगमेंट टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, बर्गलर अलार्म और ऑटोमैटिक हेडलैम्प्स जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं और इसी के साथ तीन पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। वही इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन, AMT गियरबॉक्स के साथ 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 1.2-लीटर Bi-Fuel (CNG के साथ पेट्रोल) मिलता है।
ये भी पढ़े: गाड़ियों के लिए फिर से बदला गया है नंबर प्लेट सिस्टम, लगाई जाएगी Toll Plate










