Hyundai इस तारीख को लॉन्च करेगी अपनी ये नई इलेक्ट्रिक कार, 18 मिनट में होगी फुल चार्ज

भारतीय मार्किट कि हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 को लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है

देश में एलेक्र्टिक वाहनों कि डिमांड बढ़ चुकी है और इसकी वजह है पेट्रोल – डीज़ल – CNG के बढ़ते दाम। इसके चलते सभी कंपनिया अपनी बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहन ला रही है। जिसके चलते भारतीय मार्किट कि हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 को लॉन्च करने के लिए कमर कस ली है।

बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को इसका ऐलान क्र दिया है जहां इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग अगले महीने 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस गाडी को Hyundai Kona के बाद भारतीय बाजार में लाया जा रहा है और ये कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक ऑफरिंग होगी।

वैसे Hyundai Ioniq 5 पहले से ही कई पश्चिमी देशों में बेची जा रही है और इसकी खास बात है कि यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 480KM की रेंज देने की क्षमता रखती है। साथ ही कंपनी के नए EV प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसका नाम E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) है।

कितना है बैटरी पैक और रेंज

भारत में Ioniq 5 को दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है जहां छोटे वेरिएंट में 58 kWh बैटरी पैक होगा और यह कार लगभग 385 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। वही दुसरे बैटरी पैक कि बात करे तो 72.6 kWh का होगा, जो फुल चार्ज में 480KM की रेंज ऑफर करेगा। साथ ही 350 kW DC फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी पैक को 18 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक आप जल्दी चार्ज कर सकते है।

ये है फीचर्स

ये न सिर्फ बैटरी में अव्वल है बल्कि इसका केबिन भारत में बिकने वाली किसी भी Hyundai कार से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस रहने वाला है और इसमें 12.3 इंच का एचडी टचस्क्रीन डिस्प्ले, 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, सनरूफ और लैदर सीट्स दी जा रही है।

साथ ही कीमत कि बात करे तो भारत में लॉन्च होने के बाद यह इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 और Volvo XC40 Recharge को टक्कर देने वाली है और भारत में इसकी लागत 50 लाख रुपये के आसपास होने वाली है।

Accherishtey ये भी पढ़े: अब दिल्ली में बड़ा सकेंगे मकान की एक और मंजिल, MCD ने दी मंजू

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!