भारत में जल्द लॉन्च होगी Hyundai की दूसरी Electric Car, 18 मिनट में होगी 80% चार्ज

देश में Hyundai Motor बहुत जाना माना ब्रांड है और इसी के चलते अब हुंडई अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है

देश में Hyundai Motor बहुत जाना मन ब्रांड है और इसी के चलते अब बहुत से लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है जहां हुंडई अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है। जी हां ये कंपनी अपनी ग्लोबल फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Ioniq 5 को भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। जानिए पूरी खबर

वैसे तो हुंडई भारत में सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona की बिक्री करती है लेकिन अब हुंडई इस गाड़ी के साथ कंपनी भारत के लिए अपना नया EV प्लेटफॉर्म पेश करेगी, जिसका नाम E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) है और इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 ही होगी।

ऐसे में प्लेटफॉर्म अपने 5-लिंक रियर सस्पेंशन की बदौलत बेहतर राइड कम्फर्ट और हैंडलिंग देगा और ग्राहक मात्र 18 मिनट (350 kW DC चार्जर के साथ) में बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि बहुत से मामलों में यह किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 जैसी है।

कैसा है लुक और फीचर

हालाँकि, इसके फीचर्स कि बात करे तो एक्सटीरियर तो इसमें फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर प्रोफाइल, LED हेडलैंप्स और स्क्वायर DRLs, 20 इंच के एयरोडायनामिक-डिजाइन अलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इंटीग्रेटेड स्पॉइलर, और शार्क फिन एंटेना देखने को मिलेंगे। साथ ही कार के अंदर डैशबोर्ड पर एक बड़ा कंसोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक स्क्रीन भी है।

बता दें कि ग्लोबल मार्केट में बिकने वाले मॉडल में RWD या AWD दोनों में कॉन्फ़िगरेशन 58kWh और 72.6kWh बैटरी पैक के साथ मिलते हैं और भारतीय बाजार में कौन सा पैक पेश किया जाएगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी है।

Accherishtey ये भी पढ़े: मारुती ने निकाली अपनी सबसे सस्ती 7 सीटर कार, 5 लाख से भी कम कीमत में उपलब्ध  

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!