आप भी होली पर अपनी कार को रखना चाहते है साफ, रखें इन बातों का ध्यान
होली के त्योहार पर लोग अपनी कार को भूल जाते हैं। और घर के बाहर होने के कारण आप की कार पर रंग लग जाता है। जिससे कई दाग धब्बे भी पड़ जाते ..

जैसा की आप को पता है होली का त्योहार है और होली के त्योहार पर अक्सर लोग अपनी कार को ही भूल जाते हैं। और घर के बाहर होने के कारण कई बार आप की कार पर भी रंग लग जाता है। जिससे कई दाग धब्बे भी पड़ जाते हैं और कई बार तो कार पर होली के रंग ऐसे भी चढ़ते हैं कि काफी कोशिश के बाद भी ये नहीं जाते। अगर आप भी अपनी कार को साफ सुथरा रखना चाहते हैं तो किन-किन बातों को ध्यान में रखकर अपनी कार को रंगों से कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
बता दें ज्यादातर लोग ऐसे भी रहते हैं, जहां पर लोगो को अपनी कार को सुरक्षित तरीके से पार्क करना बहुत ही मुश्किल होता है। और होली के इस हुड़दंग के पहले ही अगर आप अपनी कार को साफ सुथरा रखना चाहते हैं तो फिर किसी भीअंडरग्राउंड पार्किंग या फिर कम्यूनिटी सेंटर आदि में आप सुरक्षित जगह पर अपनी कार को पार्क भी कर सकते हैं। और इसके साथ ही अपनी कार पर कार कवर ढकने से भी रंगों से बचाया जा सकता है।
साथ ही अगर आपको होली के दौरान अपनी कार का उपयोग नहीं करना है तो पहले आप कार के पेंट को साफ रखने के लिए उसपर वैक्सिंग या पॉलिश भी करवा सकते हैं। और ऐसा करने से पहले अपनी कार को अच्छे से साफ भी कर लें और फिर बाद में वैक्स या पॉलिश करवाएं। और ऐसा करने से भी आप अपनी कार को होली के रंगों से बचा सकते है।
साथ ही होली पर अपनी कार को चलाने से पहले आप कार के केबिन में भी प्लास्टिक और अखबार जैसी चीजों को बिछाना काफी बेहतर रहता है। और ऐसा करने से कार की सीट्स, आर्म रेस्ट, गेट, स्टेयरिंग व्हील, हेड रेस्ट, गियर लीवर ये सब गंदे नहीं होते।
और जब भी होली पर कार से कहीं भी जाएं तो अपनी कार के सभी शीशे जरूर बंद रखें। क्युकी कई बार कार चलाते हुए बाहर से भी रंग या पिचकारी का पानी जैसी चीजें भी अंदर आ सकती हैं। जिससे की ड्राइवर का ध्यान भी बंटता है और साथ ही कार को भी गंदा होने का काफी खतरा रहता है।










