अगर ट्रेन और Metro में आप करते हैं फोन चार्ज तो फोन हो जाएगा हैक, जानें

अधिकतर लोग हमेशा रेल्वे स्टेशन और किसी पब्लिक प्लेस और मेट्रो में मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं. ऐसा करना आपके लिए काफी

अधिकतर लोग हमेशा रेल्वे स्टेशन और किसी पब्लिक प्लेस और मेट्रो में मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं. ऐसा करना आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है. पब्लिक प्लेस पर फोन चार्ज पर लगाने से फोन हैक होने के चांस बढ़ जाते हैं. इसे जूस जैकिंग कहा जाता है.

क्या होती है जूस जैकिंग

जूस जैकिंग एक तरह का साइबर अटैक है, जो तब होता है जब आप किसी पब्लिक USB चार्जिंग पोर्ट से

क्रिमिनल पब्लिक प्लेस जैसे- एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या मॉल में प्रयोग होने वाले USB चार्जिंग पोर्ट द्वारा किसी भी मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और दूसरे डिवाइस में मालवेयर इन्स्टॉल कर के पर्सनल डेटा को ले सकते हैं.

इस प्रकार के आपकी पर्सनल फाइल्स, फोटो, कॉन्टैक्ट्स और बाकि के डेटा हैकर्स तक पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही आपके फोन में बिना आपकी सुचना के स्पाइवेयर या ट्रोजन अटैक होता है. इतना ही नहीं आपकी सेंसिटिव जानकारी को लीक किया जा सकता है. वहीं हैकर आपके डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल कर सकता है.

दरअसल, फोन की चर्जिंग केबल डेटा ट्रांसफर का भी कार्य करती है और इसी का प्रयोग करके स्कैमर्स आपके फोन में मैलवेयर को इंस्टॉल कर देते हैं.

जूस जैकिंग से कैसे बचें:

मोबाइल चार्ज करना जरूरी है तो एडाप्टर का यूज करें, डायरेक्ट USB से मोबाइल को चार्ज नहीं करें.

पावर बैंक का प्रयोग करें.

USB डेटा ट्रांसफर ऑफ रखें.

फोन को लॉक कर के ही चार्ज करें.

फोन चार्ज पर लगाकर उसका इस्तेमाल नहीं करें.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!