फेस्टिव सीजन में नहीं खरीद पाए गाड़ी, तो अभी भी होंडा दे रही तगड़ा डिस्काउंट

कार कंपनी होंडा की ओर से फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी अभी तक आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है सभी कारों पर लगभग 30 नवंबर तक डिस्काउंट..

आप को बता दें जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से फेस्टिव सीजन खत्म होने के बाद भी अभी तक आकर्षक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। बता दें कंपनी की ओर से सभी कारों पर लगभग 30 नवंबर तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इनमें कई तरह के फायदे भी शामिल हैं। तो आइए जानते हैं कि होंडा की किस-किस कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है।

होंडा की सबसे सस्ती कार कॉम्पैक्ट सेडान अमेज पर कंपनी की ओर से लगभग 19896 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया जा रहा है। और ये डिस्काउंट अमेज के सभी पेट्रोल वैरिएंट की कार पर मिल रहा है। और कैश डिस्काउंट के तौर पर दस हजार रुपये या एफओसी एक्सेसरीज के लिए 11896 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इसमें पांच हजार रुपये और कॉर्पोरेट डिस्कांउट के तौर पर तीन हजार रुपये का डिस्काउंट भी दिया गया है। होंडा कंपनी की ओर से लग्जरी सेडान कार की नई जनरेशन पर भी 59292 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया गया है। हौंडा सिटी की फिफ्थ जनरेशन पर कंपनी की तरफ से 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट या फिर एफओसी एक्सेसरीज पर 32292 रुपये भी दिया गया है।

और यदि कार एक्सचेंज करते है तो इस पे 10 हजार रुपये और कस्टमर लॉयल्टी बोनस के लिए पांच हजार रुपये और साथ ही कार एक्सचेंज बोनस के लिए सात हजार रुपये के लगभग डिस्काउंट और वहीं पांच हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। और सिटी की फोर्थ जनरेशन पर हौंडा कंपनी की ओर से पांच हजार रुपये का भी डिस्काउंट दिया गया है।

डिस्काउंट के तौर पर इसमें सिर्फ कस्टमर लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी (SUV) डब्ल्यूआर-वी पर अभी तक सबसे ज्यादा 63144 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कंपनी की ओर से सभी पेट्रोल वैरिएंट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कैश डिस्काउंट के तौर पर आप को 30 हजार रुपये या 36144 रुपये की एफओसी एक्सेसरीज दिया गया है और कार एक्सचेंज पर दस हजार रुपये और कार एक्सचेंज बोनस के लिए सात हजार रुपये के लगभग डिस्काउंट दिया है और कस्टमर लॉयल्टी बोनस के तौर पर पांच हजार रुपये व कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए पांच हजार रुपये का भी डिस्काउंट मिल रहा है।

जैज के सभी पेट्रोल वैरिएंट कार पर भी 25 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। और वहीं पुरानी कार एक्सचेंज करने के लिए दस हजार रुपये और सात हजार रुपये के आसपास एक्सचेंज बोनस व कस्टमर लॉयल्टी बोनस के लिए पांच हजार रुपये और साथ ही तीन हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट कंपनी की ओर से दिया जा रहा है।

Vishalgarh Farms

ये भी पढ़े:  अब नौकरियाँ पाना हुआ बहुत आसान, इस स्किल से खुद को करें अपग्रेड

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!