इस सड़क पर बाइक लेकर निकले तो भरना पड़ेगा भारी चालान, हर तरफ है पुलिस की नजर
लेकिन अगर आप फिर भी ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको लगभग 5,000 रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

कुछ समय पहले ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को लोगों के लिए खोल दिया गया है। इसके साथ ही लोगों ने सड़क पर निर्बाध गति से फर्राटा भरना भी शुरू कर दिया है। लेकिन अगर आप भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने की प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपको एक बात जाननी बेहद जरूरी है। बता दे की अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गलती से भी दोपहिया वाहन लेकर गए तो आप पर एक बड़ी मुसीबत आ सकती हैं। आइए जान लीजिए इसके बारे में पूरी तरह से।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को पैसेंजर व्हीकल व भारी वाहनों को हाई-स्पीड से चलने के लिए ही बनाया गया है। लेकिन ध्यान रखें कि यहां कोई भी दोपहिया वाहन चलाने पर मंजूरी नहीं है। लेकिन अगर आप फिर भी ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको लगभग 5,000 रुपये का भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
इस मामले में विभाग के एक आला अधिकारी ने बताया है कि ऐसा करते हुए पकडे जाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134 के तहत दोपहिया वाहन चालकों पर कुल 5,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा जानकारी के अनुसार ट्रैफिक विभाग ने अब ऐसे वाहनों को रोकने और साथ ही चालान काटने के लिए एक्सप्रेसवे पर अब पुलिस तैनात कर दी है। इसलिए ऐसे में इस चीज का सभी को विशेष ध्यान रखने की बेहद जरूरत है कि दोपहिया वाहन लेकर अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे में नहीं जाना है।
ये भी पढ़े: गोविंदपुरी में पति ने सुआ घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, देखें वायरल वीडियो










