Over Speeding चालान से बचना है तो स्मार्टफोन में Activate करें ये फीचर
इस ऐप का उपयोग एंड्रॉइड और इसके साथ ही आईफोन, दोनों स्मार्टफोन्स पर किया जा सकता है और यह ऐप आपको स्पीड कैमरा के बारे में पहले ही अलर्ट कर...

सड़क पर वाहन चलाते वक्त हमें विभिन्न नियमों का पालन करना पड़ता है। हालांकि काफी बार हमसे थोड़ी-बहुत गलती हो जाती है। नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए सिर्फ अब बड़े शहरों में ही नहीं बल्कि, हाइवे, टोल प्लाजा और इसके साथ ही कस्बों तक में कैमरा से निगरानी की जाने लगी है। कुछ सड़क पर ऐसे कैमरे लगे होते हैं, जो की वाहन की स्पीड को ट्रैक करते हैं
और ऐसे में काफी संख्या में लोगों के ओवरस्पीडिंग के चालान काटे जाते हैं। लेकिन आप अपने स्मार्टफोन की मदद से इस तरह के चालान से बच सकते हैं। आपको बता दे की प्ले स्टोर पर ऐसे बहुत सारे ऐप्स (Smartphone Apps) मौजूद हैं, जो आपको ओवरस्पीडिंग चालान से बचा सकते हैं और हम आपको ऐसे ही 3 ऐप्स के बारे में बताते हैं।
1 APP: Radarbot: Speed Cameras & GPS
इस ऐप का उपयोग एंड्रॉइड और इसके साथ ही आईफोन, दोनों स्मार्टफोन्स पर किया जा सकता है और यह ऐप आपको स्पीड कैमरा के बारे में पहले ही अलर्ट कर देगा। यह (APP) जीपीएस के जरिए इन कैमरों की ट्रैकिंग करता है और यह आपको रियल टाइम ट्रैफिक अलर्ट और इसके साथ अलग-अलग वाहनों के लिए स्पीड लिमिट भी बताता है।
आपको बता दे की यह ऐप मैप की तरह भी काम करता है और साथ ही आपको स्पीड कैमरा के बारे में भी पहले ही सतर्क कर देता है। इस पर आपको ट्रैफिक अपडेट और बंद रोड की जानकारी भी मिलती है। इस ऐप का इस्तेमाल एंड्रॉइड और आईफोन, दोनों स्मार्टफोन्स पर किया जा सकता है।
Speed Cameras Radar Detector
इसमें यह ख़ास बात है की यह ऐप आपको स्पीड कैमरा के बारे में पहले से ही अलर्ट कर देता है, जिससे की आप अपने वाहन की स्पीड को कम कर लें। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप का साइज सिर्फ 13 एमब है। इसे 1 करोड़ से अधिक डाउनलोड मिल चुके हैं।
ये भी पढ़े: सबसे कम कीमत में मिल रही ये चमचमाती नई कार, 31 kmpl का देगी माइलेज










